अजीत अंजुम को पता है उनकी औक़ात है कितनी, यह जरूरी तो नहीं रोज़ बताई जाए 

images-5-1.jpeg
अरविंद चोटिया
दिल्ली। अजित अंजुम सर भयंकर नाराज़ हैं!
याद कीजिए 10 नवंबर की वह सुबह जब अजित अंजुम सर ने किताब के साथ यह तस्वीर पोस्ट की थी। फिर किताब खरीदने की पूरी प्रक्रिया और उसमें 500-600 रुपए ज्यादा खर्च होने की पोस्ट और उसके बाद किताब के पन्नों के साथ रात तक समीक्षाओं की झड़ी। लोगों ने ही कहना शुरू कर दिया कि भाईसाहब अब बस करो लेकिन अजित सर न रुकने वाले थे, न ही रुके। कोई उन्हें रोक भी नहीं सकता था क्योंकि संविधान ने उन्हें मर्ज़ी आए, उतना काम करने की छूट जो दी हुई है। उसके बाद के दिनों में यूट्यूब चैनल के लिए किताब पर वीडियो बनाने का काम शुरू हुआ जो लंबा चला और इसी दौरान उन सब लोगों को करारे जवाब देने का अनवरत सिलसिला भी जिन्होंने उन्हें ट्रोल किया था।फिर आया 16 नवंबर
सोनिया गांधी की पुस्तक के विमोचन का दिन।
सच में यह दिन ऐतिहासिक था। मेहमानों को लेकर, मेहमानों के सिटिंग अरेंजमेंट को लेकर, उनके हाव-भाव को लेकर, सोनिया गांधी को लेकर, राहुल गांधी के भाषण को लेकर हर तरह से इस कार्यक्रम में ट्वीट करने लायक इतनी सामग्री थी, जितनी शायद किताब में थी। आप चाहें तो समारोह के अनाउंसमेंट से लेकर, समारोह शुरू होने के पहले और समारोह संपन्न होने के अगले 24 घंटे तक पूरी ताकत ट्वीट करने में लगा सकते थे लेकिन…

…लेकिन अजित सर की टाइमलाइन पर सन्नाटा
ऐसा सन्नाटा कि किसी को भी डरा दे। ऐसा कैसे हो सकता है? किताब के विमोचन पर जो व्यक्ति ट्वीट करने की सीमाएं लांघ दे, वो एक भी ट्वीट न करे। ऐसा कैसे संभव हो सकता है? नहीं, कुछ गड़बड़ है। इधर-उधर पता किया और जो बताया गया, वह कलेजा चीर कर रख देने वाला था। किताब के लिए कलेजा चीरकर रख देने के बावजूद विमोचन समारोह के लिए अजित सर को आमंत्रण तक नहीं मिला था। ऐसे में अजित सर ने नाराज होने के अपने संविधान प्रदत्त अधिकार का फिर उपयोग किया और किताब के विमोचन पर एक भी ट्वीट नहीं करने का फैसला किया।

सबक
आप खुद को बिना शर्त पूरी तरह समर्पित कर देते हैं तो दुनिया आपको ग्रांटेड समझती है।

(तस्वीर अजित अंजुम सर की टाइमलाइन से साभार)

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top