तृणमूल को बांग्लादेशियों से नहीं, बिहारियों से समस्या 

images-4-2.jpeg

कोलकाता। बंगाल में छठ पूजा को लेकर सियासत शुरू हो गई. तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि जिस तरह से बंगाल में शुभेंदु सरकार ने छठ के लिए इंतजाम किए, उससे लगता है कि बंगाल की धरती पर बिहारियों का कब्जा बढ़ता जा रहा है. बनर्जी ने कहा कि सरकारी नौकरियों पर बिहारियों का कब्जा हो चुका है और बंगाली अपने ही राज्य में दोयम दर्जे के नागरिक बन गये हैं.

बंगाल में पूर्वांचल के लोग सैकड़ों साल से बसे हैं. छठ भी हर साल मनाया जाता है. ममता बनर्जी की सरकार के समय भी छठ का उत्सव होता था, लेकिन इस तरह समाज को बांटने वाली बात कल्याण बनर्जी ने पहली बार कही है. शुभेंदु सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की इसी विभाजन की नीति के कारण ममता की पार्टी की दुर्गति हुई है.

कल्याण बनर्जी के बयान से तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने भी किनारा कर लिया. पार्टी के सबसे सीनियर सांसद सौगत रॉय ने कहा कि पार्टी उनकी राय से इत्तेफाक नहीं रखती.

छठ का महापर्व स्वास्थ्य, समृद्धि और पर्यावरण से जुड़ा है. ये सही है कि बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग इसे मनाते हैं, पर पश्चिम बंगाल में भी बड़ी संख्या में बिहार और यूपी से आए हुए लोग रहते हैं. वे अगर धूमधाम से छठ मनाएं तो इसमें किसी को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए.

जैसे बंगाल में दुर्गा पूजा बड़े भव्य रूप में मनाई जाती है, वैसे ही दिल्ली, मुंबई, जयपुर में रहने वाले बंगाली समाज के लोग दुर्गा पूजा बड़े उल्लास और उत्साह के साथ मनाते हैं. पूजा और आस्था को प्रदेशों में बांटना अच्छी परंपरा नहीं होगी.

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top