अभिषेक रंजन
पटना। अनंत सिंह का पत्रकारों को जवाब देने का अंदाज केवल उनकी हाजिरजवाबी, बेबाकी या तेवर का मामला नहीं है। इसे आज की पत्रकारिता और संवाद की बदलती प्रकृति के संदर्भ में भी समझने की जरूरत है। दरअसल, उनके जवाब कई बार पत्रकारों के सवालों की प्रासंगिकता, गुणवत्ता और उनकी तैयारी पर ही प्रश्नचिह्न खड़ा कर देते हैं।
पत्रकारिता में कुछ सवाल अब तकिया कलाम बन चुके हैं। मसलन, चुनाव जीतकर आए किसी प्रत्याशी से पूछना कि ‘जीतकर कैसा लग रहा है?’ इसका जवाब लगभग तय है कि अच्छा लग रहा है! आखिर इस सवाल से दर्शकों को कौन-सी नई जानकारी मिलने वाली है?
इसकी जगह पत्रकार पूछ सकता है कि आपने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने की आपकी क्या योजना है? आपकी पहली प्राथमिकता क्या होगी? किन मुद्दों पर सबसे पहले काम करेंगे? ऐसे सवालों में सार्वजनिक महत्व है, जवाबदेही है और जनता के लिए उपयोगी जानकारी भी।
एक और महत्वपूर्ण पहलू है, पब्लिक और प्राइवेसी के बीच की सीमा। पत्रकारिता का दायित्व सार्वजनिक जीवन से जुड़े सवाल पूछना है, न कि किसी व्यक्ति की निजी जिंदगी में अनावश्यक दखल देना। हर निजी सवाल सार्वजनिक हित का सवाल नहीं हो सकता। किसी जानकारी का सार्वजनिक होना तभी प्रासंगिक है, जब उसका समाज, लोकतंत्र या जनहित से कोई संबंध हो।
अनंत सिंह जब अपने खास अंदाज में पत्रकारों को टोकते हैं कि ‘तू कुछ पढ़वे नहीं किया है, तुम कुछ जानवे नहीं करता है’, तो उनके इस जवाब को केवल मनोरंजन या मीम तक सीमित करके नहीं देखना चाहिए। इसके पीछे पत्रकारिता की तैयारी, अध्ययन और पेशेवर दक्षता का एक बड़ा सवाल छिपा है।
सोशल मीडिया के विस्तार ने पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन के बीच की दूरी को काफी हद तक कम कर दिया है। आज कोई भी व्यक्ति कैमरा और माइक लेकर खुद को पत्रकार कहने लगा है। समस्या यह नहीं है कि नए लोग मीडिया में आ रहे हैं, बल्कि समस्या यह है कि संवाद, जनसंचार, भाषा, विषय की समझ और पत्रकारिता के बुनियादी नैतिक मूल्यों की अनदेखी होने लगी है। इसका असर अब पेशेवर पत्रकारिता पर भी दिखाई देने लगा है।

इसलिए Anant Singh Model of Communication को मैं पत्रकारों के लिए एक तरह के आत्ममंथन के रूप में देखता हूं। इसका अर्थ अनंत सिंह के हर जवाब या व्यवहार को सही ठहराना बिल्कुल नहीं है। बल्कि उनके जवाबों के बहाने पत्रकारिता के कुछ बुनियादी सिद्धांतों को फिर से याद करना है।
सवाल वाजिब होने चाहिए, उनमें विषय की समझ होनी चाहिए और उनका कोई सार्वजनिक महत्व होना चाहिए। पत्रकार का काम केवल सवाल पूछना नहीं, बल्कि ऐसे सवाल पूछना है जिनके जवाब से समाज को कुछ जानने, समझने और सोचने को मिले।

क्योंकि पत्रकारिता का उद्देश्य माइक पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना नहीं, बल्कि जनता तक उपयोगी, प्रासंगिक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। पत्रकार की पहचान उसके सवालों की गुणवत्ता से होनी चाहिए।