बिहार में इन्वेस्टर चुस्त, सिस्टम सुस्त 

unnamed-3-1.jpg

Screenshot

अभिनव कुमार

पटना : बिहार में नए उद्योगों के लिए हज़ारों एकड़ ज़मीन तैयार की जा रही है। और मेरे ज़िले लखीसराय में? सिर्फ़ 8 एकड़ का औद्योगिक क्षेत्र, वह भी पूरा भरा हुआ!

फिर हम हैरान होते हैं कि हमारे नौजवान रोज़गार के लिए दूसरे राज्यों में क्यों जाते हैं।

हाल ही में ख़बर आई कि नालंदा के इस्लामपुर में 564 एकड़ का नया औद्योगिक क्षेत्र बनाने की तैयारी है। ₹382 करोड़ खर्च करने का प्रस्ताव है।

अच्छी बात है। बिहार में जितने उद्योग लगें, उतना बेहतर।

लेकिन लखीसराय का क्या?

BIADA के मई 2025 के आँकड़ों के अनुसार:

बेगूसराय: 586 एकड़
खगड़िया: 203 एकड़
मुंगेर: 50 एकड़
लखीसराय: मात्र 8 एकड़।

नई इकाइयों के लिए उपलब्ध ज़मीन शून्य।

मैं ख़ुद लखीसराय में किसानों के साथ मिलकर कृषि आधारित उद्योग स्थापित करने की कोशिश कर रहा हूँ। तेल मिल, दाल मिल, फूड प्रोसेसिंग और भंडारण जैसी इकाइयाँ, ताकि किसानों की उपज का मूल्यवर्धन यहीं हो और रोज़गार भी यहीं पैदा हो।

लेकिन सबसे बड़ी चुनौती क्या है? उद्योग लगाने के लिए उपयुक्त ज़मीन।

बरहिया में ज़मीन है, लेकिन बड़े हिस्से में बाढ़ का ख़तरा है। दूसरी जगहों पर ज़मीन का अधिग्रहण और बुनियादी सुविधाएँ चुनौती हैं।

हम निवेश करना चाहते हैं। उद्योग लगाना चाहते हैं। स्थानीय युवाओं को काम देना चाहते हैं।

लेकिन उद्योग लगाएँ तो कहाँ?

मई 2026 में ख़बर आई थी कि लखीसराय में 562 एकड़ ज़मीन औद्योगिक विकास के लिए चिह्नित की गई है।

छह महीने हो गए। सवाल है कि यह प्रस्ताव कहाँ पहुँचा? स्वीकृति कब मिलेगी? ज़मीन उद्यमियों को कब उपलब्ध होगी?

मैं बिहार के उद्योग मंत्री, स्थानीय सांसद, विधायकों और ज़िला प्रशासन से आग्रह करता हूँ:

लखीसराय को एक नया औद्योगिक क्षेत्र दीजिए।

एक साथ 500 एकड़ नहीं मिलती तो 50 या 100 एकड़ से शुरुआत कीजिए। अलग-अलग जगह छोटे औद्योगिक क्लस्टर बनाइए। लेकिन एक स्पष्ट योजना और समयसीमा तय कीजिए।

मैं इस प्रयास में अपनी क्षमता के अनुसार निवेश करने, उद्यमियों को जोड़ने और ज़मीनी स्तर पर काम करने के लिए तैयार हूँ।

हम सरकार से नौकरी नहीं माँग रहे। हम नौकरी पैदा करने का अवसर माँग रहे हैं।

और हाँ, जो लोग इस पोस्ट से पहली बार लखीसराय को जान रहे हैं, उनके लिए हमारे ज़िले की खूबसूरती और ऐतिहासिक विरासत की कुछ झलकियाँ।

लखीसराय सिर्फ़ संभावनाओं से नहीं, इतिहास और खूबसूरती से भी समृद्ध है। कभी घूमने ज़रूर आइए!

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top