धार्मिक आस्था के अधिकार पर पहरा आखिर क्यों? तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करे

Supreme-Court-1-jpg.webp
डॉ. सुरेंद्र सिंह भगौर

लखनऊ। तमिलनाडु के मदुरै स्थित ऐतिहासिक तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम उत्सव के दौरान पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलित करने के मामले में जो घटनाक्रम सामने आ रहा है, वह अत्यंत चिंताजनक है।

जिस दीप को सदियों से धार्मिक आस्था और परंपरा के प्रतीक के रूप में जलाया जाता रहा है, उसे प्रज्ज्वलित करने के लिए श्रद्धालुओं को न्यायालय की शरण लेनी पड़े, और सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद भी हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती तथा निषेधाज्ञा की स्थिति पैदा हो जाए, यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल खड़े करता है।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश सर्वोपरि है। किसी भी राज्य सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है कि वह न्यायालय के आदेश का सम्मान करे और उसका निष्पक्ष रूप से पालन सुनिश्चित करे।

भाजपा नेताओं और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को कथित तौर पर नजरबंद किए जाने की खबरें भी लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संदर्भ में गंभीर चिंता पैदा करती हैं। यदि ये आरोप सही हैं, तो सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।

हमारा स्पष्ट मत है कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अपने धर्म का पालन करने और शांतिपूर्ण ढंग से धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करने का अधिकार देता है।

आस्था और परंपरा को राजनीतिक दबाव या प्रशासनिक प्रतिबंधों के माध्यम से कुचलने का प्रयास स्वीकार्य नहीं हो सकता।

तमिलनाडु सरकार से हमारी मांग है कि वह:

– सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पूर्ण सम्मान करे।
– श्रद्धालुओं के धार्मिक अधिकारों की रक्षा करे।
– किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव न होने दे।
– कानून-व्यवस्था के नाम पर शांतिपूर्ण धार्मिक गतिविधियों में अनावश्यक बाधा न डाले।

भारत की संस्कृति और सनातन परंपरा हजारों वर्षों से चली आ रही है। इसे किसी राजनीतिक सत्ता के आदेश से मिटाया नहीं जा सकता।

धर्म का सम्मान हो, न्यायालय का सम्मान हो और संविधान में प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता सुरक्षित रहे। यही भारत की लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक पहचान है।

(लेखक भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, में प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हैं)

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top