डिस्मेंटल हिंदुत्व का पैरोकार देवदत्त पटनायक

hindu-religion.jpg.webp

डॉ. पवन विजय

वरिष्ठ पत्रकार विष्णु शर्मा लिखते हैं : इस देवदत्त से मैंने कई बार एक्स पर ही बहस की, कुछ जवाब देता है फिर मेरे फैक्ट्स का जवाब नहीं होता तो भाग जाता है.. सबको पता है जहर फैलाने के ही काम में लगा है, आधे अधूरे तथ्य और उनकी मनमाफ़िक व्याख्या करना इसका एजेंडा है ताकि सनातन बदनाम हो और शर्म की बात ये है कि तमाम मीडिया

दिल्ली। देवदत्त पटनायक को जब साहित्यकार के रूप में मंच मिलता है तो उससे आयोजकों की निहायत ही घटिया सोच दिखने लगती है। ऐसे में बजरंग दल की बड़ी याद आ रही है। एक बात पर नूपुर शर्मा को अज्ञातवास में भेज दिया जाता है और ये नीच आदमी लगातार देवी देवताओं को गाली देता रहता है। मेरा शिक्षक होना मुझे बहुत सी मर्यादा में बांध देता है अन्यथा ऐसे लोगों की खाल खींच देता।

देवदत्त की पोस्टवाइज पोल खोली है मैंने लेकिन राजदीप से लेकर जय प्रकाश पांडेय की बुद्धि, पारिवारिक विरासत से प्राप्त ज्ञान पर तरस आता है कि एक जहरीले सांप को क्यों नहीं पहचान पाए।
साहित्यकार वो होता है जो परंपरा को समझे, उसे सहेजे, उसे आगे बढ़ाए। जो आदमी हिंदू आस्था, भाव और सदियों से इवॉल्व किए गए चिंतन को सिर्फ मिथक, प्रतीक और कहानी बता कर उसकी दिव्यता को ही खारिज कर दे, वो साहित्यकार नहीं हो सकता। राम  कृष्ण को मिथक बता देना, शिव और देवी की गलत व्याख्या करना  आस्था की जड़ पर हमला है।
इस कार्यक्रम में देवदत्त के द्वारा हिंदू इतिहास को मिथ्या बताया जाएगा।
ऐसी गंदगी को नॉर्मल करने की ही कोशिश हो रही है। पहले उसे विद्वान कहा गया, फिर लेखक कहा गया, फिर माइथोलॉजिस्ट कहा गया, अब साहित्यकार कहा जा रहा है। हर बार नया लेबल चिपका कर वही पुरानी बात आगे बढ़ाई जा रही है कि तुम्हारी आस्था आस्था नहीं है, कहानी है। तुम्हारे देवता देवता नहीं हैं, पात्र हैं। तुम्हारी परंपरा परंपरा नहीं है, पितृसत्ता है, ब्राह्मणवाद है, हिंसा है। साहित्य के नाम पर यही जहर धीरे-धीरे परोसा जा रहा है ताकि सुनने वाला उसे विचार समझे, एजेंडा नहीं।
अगर ऐसी गंदगी को मंच देना ही है तो उसे सही पहचान के साथ मंच मिलना चाहिए। मंच पर लिखा होना चाहिए — डिस्मेंटल हिंदुत्व का पैरोकार देवदत्त पटनायक। फिर दर्शक खुद तय करेगा कि उसे सुनना है या नहीं। फिर दर्शक को धोखा नहीं होगा। फिर साहित्य के नाम पर आस्था को गाली देने का धंधा नहीं चलेगा। लेकिन आयोजक यही नहीं करेंगे, क्योंकि उन्हें पता है कि सही लेबल लग गया तो खेल खत्म हो जाएगा। लोग समझ जाएंगे कि ये साहित्य आजतक नहीं है, ये विचारधारा का प्रचार है।
इसीलिए मुखौटा पहनाया जाता है। साहित्यकार का, लेखक का, माइथोलॉजिस्ट का। ताकि जहर भी परोसा जाए और परोसने वाला भी पवित्र लगा रहे। मंच ही सर्टिफिकेट बन जाता है।
एक बार बड़े कवियों, बड़े कथावाचकों के साथ एक ही फ्रेम में बैठा दिया गया तो विचार अपने आप वैध हो जाता है। यही डिस्मेंटल हिंदुत्व का सबसे सेफ तरीका है, सीधे बहस मत करो, साहित्य के मंच पर आ जाओ। साहित्य के नाम पर विष फैला दो।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top