गंगा समग्र द्वारा डॉ. मयुर जोषी को देहरादून में जल संरक्षण, पर्यावरण एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित

Dr.-Mayur-Joshi-honoured-in-Dehradun-for-water-social-and-environmental-initiatives-2.jpeg

देहरादून। उदगम के कार्य अब केवल गुजरात तक सीमित नहीं रहे हैं, बल्कि उनकी राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना और पहचान हो रही है। अहमदाबाद स्थित ‘उदगम चेरिटेबल ट्रस्ट’ के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. मयुर जोषी को उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘गंगा समग्र’ द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

‘गंगा समग्र’ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री रामाशीष जी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में, उत्तराखंड के पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा जी के करकमलों से डॉ. जोषीको ‘गंगा अलंकरण 2026’ सम्मान प्रदान किया गया। समाज सेवा, पर्यावरण जागरूकता, जल संरक्षण तथा जनभागीदारी के माध्यम से किए जा रहे उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

यह सम्मान ऐसे समय में प्राप्त हुआ है, जब अहमदाबाद जल सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली चर्चाओं का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है। हाल ही में उदगम चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अहमदाबाद में दो दिवसीय ‘Bharat Discourses on Water @2047’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें पांच ‘पद्म पुरस्कार विजेताओं’ के साथ नीति-निर्माताओं, शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों, जल विशेषज्ञों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ‘Bharat by 2047’ तक भारत को जल की दृष्टि से सुरक्षित बनाने के लिए जल संरक्षण, पारंपरिक जल प्रणालियों तथा जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करना था।

डॉ. जोषीने इस राष्ट्रीय संवाद को अहमदाबाद में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस पहल के माध्यम से अहमदाबाद देशभर में जल संबंधी चुनौतियों के लिए व्यावहारिक एवं जन-आधारित समाधान खोजने के राष्ट्रीय अभियान से जुड़ा है।

उदगम चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से डॉ. मयुर जोषी पिछले तीन दशकों से लोक कल्याण, सामाजिक सशक्तिकरण एवं पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके कार्यों में जनभागीदारी, सामूहिक प्रयास और दीर्घकालीन सकारात्मक प्रभाव पर विशेष जोर दिया जाता है।

इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. जोषी ने कहा, यह सम्मान हमारे कार्यों को और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा प्रदान करता है। गुजरात हमेशा से सामूहिक भावना में विश्वास रखने वाला राज्य रहा है। श्री जोषी ने जल, पर्यावरण और समाज के उत्थान से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए साथ साथ काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top