मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन पुरस्कार

0ca88fcdccdac9dad32ebb76d9d03da4_original.jpg.webp

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार से नावाजा।

मोहम्मद शमी एक उत्कृष्ट क्रिकेटर हैं। साल 2023 में भारत में आयोजित आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में उप-विजेता पुरुष टीम में व 2023 में इंग्लैंड के लंदन में आयोजित आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में उपविजेता पुरुष टीम में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बताना चाहेंगे मोहम्मद शमी आईसीसी विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। मोहम्मद शमी को क्रिकेट में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करते हुए वर्ष 2023 के लिए अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया है।

इनके अलावा राष्ट्रपति ने शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली को स्पोर्ट्स एंड गेम्स 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया। शतरंज की उत्कृष्ट खिलाड़ी आर वैशाली ने 2023 में हांग्जो में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में रजत पदक, 2021 एफआईडीई ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड कांस्य पदक, 2020 एफआईडीई ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली को उनकी उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करते हुए वर्ष 2023 के लिए अर्जुन पुरस्कार से नवाजा।

प्रधानमंत्री कुशीनगर में करेंगे कृषि विश्वविद्यालय का शिलान्यास

narendra-modi-getty-4.jpg

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मैत्रेय भूमि पर प्रस्तावित गौतम बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय के शिलान्यास को लेकर प्रशासनिक हलचल सोमवार को तेज हो गई। दरअसल, फरवरी माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कृषि विश्वविद्यालय का शिलान्यास संभावित बताया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशीनगर में यह चौथा अधिकारिक दौरा होगा। इसके पूर्व पीएम मोदी वर्ष 2016 में निर्माणाधीन एयरपोर्ट पर जनसभा करने, 2021 में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ान सेवा का शुभारंभ करने, 2022 में बुद्ध जयंती के अवसर पर महापरिनिर्वाण मंदिर में दर्शन करने आए थे और अब पीएम मोदी फरवरी 2024 में कृषि विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने आ सकते हैं।

प्रधानमंत्री के हाथों कृषि विश्वविद्यालय का शिलान्यास और बरवा फार्म पर जनसभा का कार्यक्रम सात जुलाई, 2023 को प्रस्तावित था। कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल के अनुरूप एयरपोर्ट, हेलीपैड, महापरिनिर्वाण मंदिर, जनसभा स्थल पर सभी तैयारियां हो गई थीं किंतु बारिश के कारण जनसभा स्थल पर भूमि दलदली हो जाने के कारण उच्चस्तरीय टीम ने निरीक्षण कर कार्यक्रम स्थगित कर दिया था।

UAE में स्थापित किया जाएगा ‘भारत पार्क’

image-189.png

पीयूष गोयल ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय सामानों के लिए एक शोरूम और गोदाम स्थापित किए जाएंगे। सिंथेटिक और रेयॉन टेक्सटाइल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि नियोजित भारत पार्क दुनिया के अन्य देशों को भारतीय सामान खरीदने की सुविधा प्रदान करेगा।

उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा, जापान, ऑस्ट्रेलिया, यूएई और दक्षिण कोरिया के साथ मुक्त व्यापार समझौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में लाभों का उपयोग बेहद कम है। भारतीय मानक ब्यूरो देशभर में 21 परीक्षण प्रयोगशालाएं करेगा स्थापित

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो देशभर में 21 परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित करने के लिए 40 करोड़ रुपए खर्च करेगा।

बांग्लादेश में शेख हसीना की आवामी लीग पार्टी ने प्राप्त किया बहुमत

GDSBCtyaQAAjmwV.jpg

बांग्‍लादेश में राष्‍ट्रीय चुनाव में शेख हसीना के नेतृत्‍व वाली अवामी लीग पार्टी ने बहुमत प्राप्‍त कर लिया है। बांग्‍लादेश की जातीय संसद की 299 सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में अब तक 224 सीटों के परिणाम मिल चुके हैं। अवामी लीग ने 165 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि जातीय पार्टी के नौ उम्‍मीदवार जीते हैं। 49 निर्दलीय और अन्‍य पार्टियों के एक उम्‍मीदवार को जीत हासिल हुई है। बाकी सीटों की मतगणना जारी है और आज दोपहर तक इनका परिणाम मिल जाएगा।

इस शानदार विजय के साथ मौजूदा प्रधानमंत्री और अवामी लीग की अध्‍यक्ष लगातार चौथी बार सरकार बनाएंगी और पांचवीं बार प्रधानमंत्री बनेंगी। उन्‍होंने गोपालगंज-तीन सीट पर बडे अंतर से जीत दर्ज की। हसीना ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद जीत का कोई जलूस न निकाला जाए।

तीन सौ सीटों में से 299 के लिए कल मतदान हुआ। बांग्‍लादेश के चुनाव आयोग के अनुसार संसदीय चुनाव में लगभग चालीस प्रतिशत मतदान हुआ। प्रमुख विपक्षी दल बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी- बी एन पी और उसके सहयोगियों ने चुनाव का बहिष्‍कार किया। इन दलों का आरोप था कि शेख हसीना की सरकार में स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष चुनाव संभव नहीं हैं।

scroll to top