हनी डबास तथा राहुल जोगराजिया ने विश्‍व पैरा पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीता

49491-add-a-subheaing-2023-08-22t231512767.webp

दुबई में विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के पहले दिन कल भारत के हनी डबास ने स्वर्ण और राहुल जोगराजिया ने रजत पदक हासिल किया। डबास ने 72 किलोग्राम जूनियर वर्ग में पहले एक सौ 32 और बाद में एक सौ 35 किलोग्राम वजन उठाकर देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उधर जोगराजिया ने इसी वर्ग में एक सौ 32 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया।

भारत के लिए ये पदक ऐतिहासिक है क्योंकि विश्व चैम्पियनशिप में भारत का यह पहला स्वर्ण और रजत पदक है। इस चैम्पियनशिप में भारत के 21 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं और अन्य वर्गों में अन्य खिलाड़ियों के पदक जीतने की उम्मीद है।

सीनियर विश्व चैम्पियनशिप आज से शुरू हो रही है जिसमें भारत के परमजीत सिंह और मनप्रीत सिंह अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

अपना आभार व्यक्त करते हुए, स्वर्ण पदक विजेता, हनी डबास ने कहा, “हमारी सफलता की राह को रोशन करने के लिए मुख्य कोच श्री जेपी सिंह को मेरा हार्दिक धन्यवाद। हमारी क्षमता में उनका अटूट समर्थन और विश्वास हमारी विकलांगताओं को पार करते हुए, हमारे लिए मार्गदर्शक रहे हैं।” ये पदक भारत के लिए इसलिए भी ऐतिहासिक हैं क्योंकि ये किसी भी विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिए पहले स्वर्ण और रजत हैं। इससे पहले भारत ने 2021 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

सांसद रामकृपाल यादव ने दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला में प्रशिक्षित महिलाओं को किया सम्मानित

9a841e3c-20dd-41d8-bbac-02a780afc588.jpg

सासंद रामकृपाल यादव ने राजधानी पटना के कुरथौल के राजपूताना स्थित फुलझड़ी गार्डन में दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला में सिलाई में प्रशिक्षित महिलाओ और लड़कियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इनमें रानी देवी (शिक्षिका), चांदनी देवी, रीना देवी,सुमन देवी, सुनीता देवी, गुड़िया कुमारी, पल्लवी कुमारी, दीपा, काजल,पूजा, अनिता कुमारी, शीला कुमारी शामिल थी।

सांसद ने सभी प्रशिक्षित महिला और लड़कियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिसके अंदर सिलाई करने का गुण है वह सिलाई उद्योग का चुनाव कर सकती है।महिलाएं यदि आत्मनिर्भर बनेंगी तो अपने परिवार की आर्थिक उन्नति का आधार बनेंगी, साथ ही महिलाओं के भीतर स्वाभिमान भी पैदा होगा सिलाई-कढ़ाई एक ऐसा हुनर है जिससे महिलाएं और किशोरिया कामकाज के दौरान बचने वाले समय का सदुपयोग कर अपना एवं अपने परिवार का भविष्य बेहतर बना सकती हैं। मौके पर दीदीजी फाउंडेशन के संरक्षक रंजीत ठाकुर को मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने बताया कि संस्कारशाला में महिलाओं को नि.शुल्क सिलाई का प्रशिक्ष्ण दिया जाता है, जिससे वे आम्मनिर्भर बन सकें। संस्कारशाला में 15 से अधिक बैच हो चुके हैं, जिसमें 500 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। संस्कारशाला में महिलाओं को तीन महीने तक सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाता है।उन्होंने बताया कि संस्कारशाला में महिलाओं को सिलाई का काम सिखाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। महिलाएं सिलाई सीखकर अब खुद सक्षम बन रही है।सिलाई केंद्र के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को निशुल्क सिलाई कार्य सिखाकर आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जा रही है। यह महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में पत्थर का मील साबित होगा। महिलायें सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने घर में ही बैठकर सिलाई कार्य करके अपना जीवन उपार्जन कर सकती है।
इस अवसर पर चुन्नू सिंह, गोल्डेन सिंह, रणबीर सिंह, अरूण सिंह, पप्पू सिंह, अभिषेक सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया

delhi-1690395012.jpg

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में एक नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में दिल्ली सरकार का एक अधिकारी और उसकी पत्नी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला और बाल विकास विभाग में उप निदेशक के पद पर तैनात था। आरोपी ने कथित तौर पर लड़की के साथ मारपीट की, जो 2020 में अपने पिता की मृत्यु के बाद अपने परिवार के साथ रह रही थी। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के दुष्कर्म के आरोपी अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया है।

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस भयावह घटना ने मानवता को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़िता को हरसंभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

राष्‍ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग के अध्‍यक्ष प्रि‍यांक कानूनगो ने कहा कि ऐसा लगता है कि इस मामले में प्रक्रियात्मक चूक हुई है। उन्होंने कहा कि अगर किसी बच्चे के पिता या मां की अप्रैल 2020 में मृत्यु हो गई है या बच्चा अनाथ हो गया है और उन्हें संरक्षक की आवश्यकता है, तो उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार उनका सारा विवरण आयोग के बालस्वराज पोर्टल पर दर्ज करना होगा।

अजीत अगरकर ने आगामी एशिया कप 2023 के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी

IND-T20I.jpg

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड- बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने आगामी एशिया कप 2023 के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम का नेतृत्व कप्तान रोहित शर्मा करेंगे और हार्दिक पंड्या उपकप्तान होंगे।

टीम के अन्य सदस्यों में शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, इशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, पी कृष्णा, और संजू सैमसन शामिल हैं।

भारत की स्क्वॉड में लग स्पिनर युजवेंद्र चहल को शामिल नहीं किया गया। वहीं, कएल राहुल और श्रेयस अय्यर को टीम में मौका मिला है। दोनों खिलाड़ी चोटिल होने के बाद एशिया कप में खेलते हुए नजर आएंगे। इस बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अजीत अगरकर ने केएल राहुल को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है।

अजीत ने इस दौरान केएल राहुल को लेकर ये जानकारी दी की उन्होंने बताया कि केएल राहुल के शरीर में फिलहाल दर्द है, जिसकी वजह से वह अभी भारत के साथ श्रीलंका का दौरा नहीं करेंगे। वह एशिया कप के शुरुआती मुकाबलों को मिस करेंगे। इस वजह से संजू सैमसन को बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

scroll to top