भाषा अभियान का हिंदी पखवाड़ा

528f1cc4-16ef-40ac-bf98-973fabce9738.jpg

भारतीय भाषा अभियान द्वारा हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री संजय करोल रहे। उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री प्रशांत कुमार मिश्रा और दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्रीमती रेखा पल्ली अतिविशिष्ट अतिथि रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर अतुल कोठारी, भारतीय भाषा अभियान के राष्ट्रीय संरक्षक ने की। मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मनन कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, भारतीय विधिज्ञ परिषद, डॉ. अंजू वली तिक्कू, संकायाध्यक्ष, विधि संकाय, दिल्ली विश्वविद्यालय प्राध्यापक, विधि विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय, सर्वोच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष सुकुमार पटजोशी और सचिव रोहित पाण्डेय और भारतीय भाषा अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक श्री कामेश्वर नाथ मिश्र जी उपस्थित रहे।

न्यायमूर्ति संजय करोल जी ने कहा कि तकनीकी से अब भारतीय भाषाओं में काम करना आसान हो गया है। आने वाले दस वर्षों में भारत के न्यायालयों में भारतीय भाषाओं में काम करना प्रारंभ हो सकता हैं। विधि शिक्षा भारतीय भाषाओं में शीघ्र प्रारंभ होनी चाहिए।

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा जी ने कहा कि अनुवाद में बहुत बार बड़ी गलतियां हो जाती है। इसलिए क्षेत्रिय भाषाओं को न्यायालय में स्थान मिलना चाहिए। इससे विधि एवं न्याय के क्षेत्र में पारदर्शिता आएगी। पक्षकार का यह नैसर्गिक अधिकार है कि उसे न्याय उसकी भाषा में मिले।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं में दिए गए निर्णय निश्चित रूप से न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी। आज की यह जरूरत है कि न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय आम आदमी समझ सके। इसके लिए लोकप्रिय और सरल भाषा का उपयोग होना चाहिए।

अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए अतुल भाई कोठारी जी ने कहा कि निचली अदालतों में वहां की प्रादेशिक भाषाओं में कार्य होना चाहिए, उच्च और उच्चतम न्यायालयों में अंग्रेजी के साथ भारतीय भाषाओं में कार्य होना चाहिए ‌। उन्होंने कहा कि दिल्ली के न्यायालयों के अंग्रेजी के साथ हिन्दी में कार्य शीघ्र प्रारंभ होना चाहिए‌।

मनन मिश्रा जी कहा कि अंग्रेजी के प्रति विशेष लगाव से भारतीय भाषाएं उपेक्षित हो रही है।

सुकुमार पटजोशी जी ने कहा कि आम वादी प्रतिवादियों के हित में सभी न्यायालयो में भारतीय भाषाओं में कार्य होना चाहिए। भारतीय भाषा अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक ने संगठन परिचय दिया। कार्यक्रम संयोजक अधिवक्ता शंकर झा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

मिजोरम में चुनाव से पहले MNF को झटका, BJP में शामिल होंगे विधानसभा अध्यक्ष

Screenshot-2023-10-11-at-10.10.17 PM.png

मिजोरम में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मिजो नेशनल फ्रंट को बड़ा झटका लगा है। मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष और MNF नेता लालरिनलियाना सेलो ने बुधवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।

सेलो भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वह राज्य में विकास की शुरुआत करने के लिए BJP में शामिल होंगे। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में चाल्फिल सीट जीतने वाले सेलो को अगले माह नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए MNF ने टिकट देने से इनकार कर दिया था।

सेलो ने विधानसभा उपाध्यक्ष एच लालबियाकज़ौवा को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘मिजोरम की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है… मैं अपने राज्य के विकास के लिए भाजपा में शामिल होऊंगा। ’ मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 7 नवंबर को एक ही चरण में होंगे जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

Assam में 2.17 लाख रुपये के फेक करेंसी बरामद

Assam-A-fake-note-business-busted-fake-currency-worth-Rs-2.17-lakh-recovered.jpg

असम में जाली नोट का कारोबार बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है। एक के बाद एक जाली नोट के कारोबार का भंडाफोड़ हो रहा है. इसी सिलसिले में फिर से करीब सवा 2 लाख रुपये के नकली नोट जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गुवाहाटी सिटी के भूपेन हजारिका समाधि स्थल के पास जलुकबारी में बड़ी मात्रा में नकली भारतीय मुद्रा नोट जब्त किए और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। बता दें कि कल रात छापे मारे गए और एक एफआईसीएन प्रिंटिंग मशीन और 2,16,500 यानि 500 रुपये मूल्यवर्ग के 433 नकली नोट बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, यह ऑपरेशन एक विशिष्ट खुफिया रिपोर्ट के परिणामस्वरूप चलाया गया था कि गुवाहाटी शहर के बाहरी इलाके में जोराबाट इलाके में नकली मुद्रा बेची जा रही थी। अधिकारी पहले अभियान के दौरान 2 लाख रुपये मूल्य के नोट जब्त करने में सफल रहे. पुलिस के मुताबिक, सभी नोट 500 रुपये के थे।

गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों के नाम गोहेन्डोलोनी गांव के 32 वर्षीय अब्दुल कादिर और अहमदपुर गांव के 35 वर्षीय समीर उद्दीन थे। दोनों उत्तरी लखीमपुर जिले के बिहपुरिया पुलिस स्टेशन के निवासी थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किये गए थे।

 

विधानसभा चुनाव की घोषणा, अगले महीने पांचों राज्‍यों में होंगे चुनाव

0ukp0gg8_election-commissioner-_625x300_09_October_23.jpg.webp

छत्‍तीसगढ, मध्‍यप्रदेश, राजस्‍थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव अगले महीने होंगे। निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की कल घोषणा की। मिजोरम में 40 सदस्‍यों की विधानसभा के लिए 7 नवम्‍बर को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा, इसके लिए अधिसूचना शुक्रवार को जारी की जाएगी। 90 सदस्‍य वाली छत्‍तीसगढ विधानसभा के पहले चरण का मतदान 7 नवम्‍बर को और दूसरे चरण का 17 नवम्‍बर को होगा। पहले चरण के लिए अधिसूचना 13 अक्‍टूबर को और दूसरे चरण के लिए 21 अक्‍टूबर को जारी होगी।

मध्‍यप्रदेश की 230, राजस्‍थान की 200 और तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। मध्‍यप्रदेश में 17 नवम्‍बर को मतदान की अधिसूचना 21 अक्‍टूबर को जारी होगी। राजस्थान में 23 नवम्बर के मतदान के लिए अधिसूचना 30 अक्‍टूबर को जारी की जाएगी। तेलंगाना में 30 नवम्बर के मतदान के लिए अधिसूचना तीन नवम्‍बर को जारी होगी। इन पांच राज्‍यों में विधानसभा की 679 सीट और 16 करोड़ मतदाता हैं। इन चुनावों में करीब 60 लाख मतदाता पहली बार मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे।

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने नई दिल्‍ली में कहा कि इन पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव का विशेष महत्‍व इसलिए है क्‍योंकि यह 2024 के आम चुनाव से पहले होने वाले अंतिम विधानसभा चुनाव होंगे।

scroll to top