सिंगापुर में भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में शानदार जीत दर्ज की

033b6660233df3e68011b43482abd7651692714343085653_original-2119575206.jpeg

भारतीय मूल के अर्थशास्त्री और पूर्व वरिष्ठ मंत्री थर्मन शनमुगरत्नम ने सिंगापुर के राष्ट्रपति पद के चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। परिणामों की घोषणा शुक्रवार मध्यरात्रि के बाद की गई। श्री थर्मन ने 2011 के बाद से देश के पहले राष्ट्रपति पद के चुनाव में 70 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल किए। छियासठ वर्षीय थर्मन शनमुगरत्नम ने 2011 से 2019 तक सिंगापुर के उपप्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था। वह 2001 में राजनीति में शामिल हुए थे। उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र में भी कार्य किया और मंत्री पद पर भी आसीन रहे।

थर्मन सिंगापुर के तीसरे भारतीय मूल के राष्ट्रपति होंगे। इससे पहले भारतीय मूल के सेल्लापन रामनाथन और चेंगारा वीटिल देवन नायर भी राष्ट्रपति बन चुके हैं। मतदान 27 लाख से अधिक मतदाताओं द्वारा वोट डालने के साथ ही समाप्त हो गया। सिंगापुर वासियों ने शुक्रवार को एक दशक से भी अधिक समय में देश के पहले राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थर्मन शनमुगरत्नम को सिंगापुर का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मोदी ने कहा कि वे भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने के वास्‍ते उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

साभार : आकाशवाणी

दिल्ली पुलिस ने जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी की

crime31-2858607007-scaled-1.jpeg

दिल्ली पुलिस ने इस महीने की 9 और 10 तारीख को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सुरक्षा व्‍यवस्‍था कडी कर दी है।उन्होंने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड सहित अन्य विशिष्ट एजेंसियों से भी सहयोग लिया जा रहा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और सऊदी अरब के मोहम्मद बिन सलमान तक दुनिया भर के राष्ट्र प्रमुख शामिल होंगे। भारत में पहली बार एक साथ इतने हाई-प्रोफाइल अतिथियों का स्वागत किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शनों और सभाओं को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल रहेगा। मुख्य आयोजन स्थल की सुरक्षा दिल्ली पुलिस के एक अन्य विशेष आयुक्त रणवीर सिंह कृष्णिया के नेतृत्व में एक टीम करेगी।

भारतीय वायु सेना के दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में इंटीग्रेटेड एयरोस्पेस डिफेंस के लिए व्यापक इंतजाम करेगी। वायु सेना सहित भारतीय सेना, दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात रहेंगे। किसी भी हवाई खतरे को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम सक्रिय रहेगा। करीब 400 फायर फाइटर भी कॉल पर रहेंगे।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुए बम धमाके में 9 सैनिकों की मौत

pakistan-news-2-1894724062.jpeg

पाकिस्‍तान में खैबर पखतूनख्‍वा के माली खेल इलाके में हुए आत्‍मघाती बम धमाके में नौ सैनिक मारे गए और बीस अन्‍य लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोटर बाइक पर सवार एक आत्‍मघाती बम धारक ने सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाकर यह हमला किया। सेना की मीडिया शाखा ने बताया कि बम धारक ने सीमा से 61 किलोमीटर दूर पाकिस्‍तान के बन्‍नू जिले में खुद को बम से उडाया।

पड़ोसी देश अफगानिस्‍तान में दो वर्ष पहले तालिबान की सत्‍ता वापसी के बाद पाकिस्‍तान में आतंकी घटनाएं तेज हो गई हैं। विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्र आतंकी गतिविधियों का केन्‍द्र बन गया है। पाकिस्‍तान का तालिबानी संगठन, तहरीक ए तालिबान-पाकिस्‍तान हमले करने और गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस रहित सीमा का इस्‍तेमाल कर रहा है।

अनवारुल हक काकर ने विस्‍फोट को कायराना आतंकी कार्यवाही बताया है और इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम अब कहलाएगा PM संग्रहालय

The-Nehru-Memorial-Museum-164862587216x9-131440918.jpeg

राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय करने को मंजूरी दी गई थी। 14 अगस्त को नेहरू मेमोरियल संग्रहालय का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय सोसाइटी किया गया था।अब इस प्रस्ताव पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मुहर लगा दी है।

केंद्र सरकार ने PMML सोसाइटी का पुनर्गठन किया है। अब इस सोसाइटी के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपाध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे। इसके साथ ही, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल सोसाइटी के सदस्य होंगे।

इसको लेकर शुक्रवार को एक गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।

scroll to top