वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 3-2 से जीती

NPIC-202381482917.jpg

वेस्टइंडीज ने कल अमेरिका में फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क, लॉडरहिल, में खेले गए सीरीज के 5वें और निर्णायक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को 8 विकेट से हरा दिया और सीरीज 3-2 से जीत ली है। भारत के दिए 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 18 ओवर में 2 विकेट खोकर 171 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए ब्रैंडन किंग ने 85 रन बनाए जबकि निकोलस पूरन ने 47 और साई होप ने 22 रन बनाए। अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा ने 1-1 विकेट लिया।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन बनाए। सूर्य कुमार यादव ने सबसे अधिक 61 रनों का योगदान किया। तिलक वर्मा ने 27 और हार्दिक पांड्या ने 14 रन बनाये। वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 4 विकेट लिए जबकि अकील होसेन और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए। रोमारियो शेफर्ड को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

5 मैचों की सीरीज में शुरुआती दो मैच वेस्टइंडीज ने जीते थे जिसके बाद भारत ने लगातार दो मैच जीतकर वापसी की। लेकिन, वेस्टइंडीज ने कल निर्णायक 5वें मैच में भारत को हराकर सीरीज 3-2 से जीत ली है।

टीवी सीरियल एवं फिल्मों के साउंड डायरेक्टर को कोंच फिल्म फेस्टिवल ने किया सम्मानित

1857fd26-3367-4b39-b515-9c7f1f295507.jpg

निजी कार्य से जनपद आए थे शकील, संस्थापक पारसमणि के घर भी पहुँचे

कोंच — जालौन। विभिन्न टीवी सीरियलों एवं फिल्मों के साउंड डायरेक्टर शकील मंसूरी को कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल द्वारा सम्मानित किया गया।
अपने निजी कार्य से मायानगरी मुंबई से जनपद आए साउंड डायरेक्टर शकील मंसूरी रविवार को कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक संयोजक पारसमणि अग्रवाल के जवाहर नगर स्थित आवास पहुँच चतुर्थ कोंच फिल्म फेस्टिवल की तैयारियों के बारे में समीक्षात्मक जानकारी ली।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जनपद को गौरवान्वित करने का कार्य करता है। जिस क्षेत्र में सिनेमा को लेकर सिनेमा की स जितनी भी जागरूकता नहीं हो और साथ ही संसाधन और बजट का आभाव हो ऐसे में कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जैसा आयोजन किया जाना साहस और हौसलों का प्रतीक है। निश्चित तौर पर यह प्रतिभाओं के लिए संजीवनी की भांति है।

बता दें कि मुम्बई से कोंच आए साउंड डायरेक्टर शकील मंसूरी तारक मेहता का उल्टा चश्मा, आइफा अवार्ड 2023, इंडियन आइडल, तारानकी सलमान खान की फिल्म किक पंजाबी मूवी हाय श्री वे स्ट्रीट हीरो इरी ब्बबर आदि में कार्य कर चुके है। तारक मेहता के उल्टा चश्मा में बतौर एक्टर भी कई एपिसोड में स्क्रीन पर नजर आ चुके है।

कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक संयोजक पारस मणि अग्रवाल ने शाल स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र भेंट कर उनको सम्मानित किया।

भारत ने चौथे T-20 अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को हराकर पांच मैचों की श्रृंखला दो-दो से बराबरी की

IND-vs-WI-2nd-T20-match.jpg.webp

क्रिकेट में भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका में सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर कर ली। वेस्टइंडीज के 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 17 ओवर में 1 विकेट पर 179 रन बना लिए हैं। यशस्वी जयसवाल नाबाद 84 और शुबमन गिल 77 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।

यशस्वी जयसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इससे पहले, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शिम्रोन हेटमायर के 61 रन और शाई होप के 45 रन की बदौलत वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 178 रन बनाए।

भारत के लिए, अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव ने दो और अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल और मुकेश कुमार ने एक-एक विकेट लिया। सीरीज का 5वां मैच भी इसी मैदान पर खेला जाएगा।

आज से स्वतंत्रता दिवस तक हर घर तिरंगा अभियान शुरू

national_flag-sixteen_nine.png.webp

देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के लिए आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरु हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सभी देशवासियों से 13 से 15 अगस्‍त तक चलने वाले इस अभियान में भाग लेने और हर घर तिरंगा डॉट कॉम वेबसाइट पर तिरंगे के साथ फोटो अपलोड करने की अपील की है।

प्रधानमंत्री ने कहा है कि तिरंगा स्‍वतंत्रता और राष्‍ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय भावनात्‍मक रूप से तिरंगे से जुडा हुआ है और यह राष्‍ट्र की प्रगति के लिए और अधिक परिश्रम करने के लिए प्रेरित करता है। अभी तक छियासठ लाख से भी अधिक लोग तिरंगे के साथ फोटो अपलोड कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्‍प्ले फोटो बदलने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इससे देश के साथ जनता के संबंध और प्रगाढ होंगे।

केन्‍द्रीय संस्‍कृति मंत्रालय ने कहा है कि तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करके हर व्‍यक्ति इस अभियान में शामिल हो सकता है। इसका उद्देश्‍य सामूहिक और जन-भागीदारी को बढाकर आजादी के अमृत महोत्‍सव का जश्न मनाना है। इस पहल के तहत डाक विभाग को अच्‍छी गुणवत्‍ता के राष्‍ट्रीय झंडे बेचने और वितरित करने की जिम्‍मेदारी दी गई है।

 

scroll to top