भारत ने में अफगानिस्तान को 6 विकेटों से हराया

2024_1largeimg11_Jan_2024_223245780.jpg

भारत ने तीन टी-ट्वेंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में अफगानिस्‍तान को 6 विकेट से हरा दिया है। मोहाली में खेले गए इस मैच में अफगानिस्‍तान ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 17 ओवर और 3 गेंदों में 4 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। भारत के लिए शिवम् दुबे ने सर्वाधिक 60 रन बनाए, उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

भारत से न्योता पाने के बाद अफगानिस्तान के ओपनरों विकेटकपीर गुरबाज (23) और इब्राहिम जादरान (23) ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी। अजमतुल्लाह (29) ने भी अच्छा योगदान दिया, लेकिन रहमत तीन ही रन बना सके। मगर यहां से एक छोर पर पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी (42) ने अच्छे हाथ दिखाए, तो नजीबुल्लाह (नाबाद 19) ने उपयोगी योगदान दिया, तो अफगानिस्तान टीम कोटे में 5 विकेट खोकर 158 का स्कोर छून में सफल रही।

भारत के लिए अक्षर पटेल और मुकेश कुमार ने दो-दो विकेट लिए, तो बल्लेबाजी में हाथ दिखाने वाले शिवम दुबे के हिस्से में भी एक विकेट आया।

शेख हसीना पांचवीं बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनी

navbharat-times.jpg.webp

शेख हसीना ने आज शाम पांचवी बार देश की प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने ढाका के बंगभवन में प्रधान मंत्री और नए मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री के रूप में सुश्री हसीना का यह लगातार चौथा कार्यकाल होगा। 76 वर्षीय शेख हसीना बांग्लादेश की 12वीं प्रधान मंत्री हैं।

इससे पहले दोपहर में राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने 25 मंत्रियों और 11 राज्य मंत्रियों को नये मंत्रिमंडल का सदस्य नियुक्त किया। शेख हसीना ने वित्त मंत्री मुस्तफा कमाल, कृषि मंत्री अब्दुर रज्जाक, विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन और वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी जैसे कुछ दिग्गजों सहित 30 मौजूदा कैबिनेट सदस्यों को नये मंत्रिमंडल में शामिल नही किया है।

निर्वासन में रहते हुए 34 साल की उम्र में शेख हसीना को अवामी लीग का अध्‍यक्ष चुना गया। वह 17 मई, 1981 को बांग्‍लादेश लौटीं और लोकतंत्र की बहाली के लिए सैन्य शासक जियाउर रहमान के शासन के खिलाफ अभियान शुरू किया। शेख हसीना के नेतृत्व में अवामी लीग ने जून 1996 के संसदीय चुनावों में जीत हासिल की और शेख हसीना प्रधानमंत्री बनी।

राम मंदिर निमंत्रण को कांग्रेस ने किया अस्वीकार

10-jan-7-1024x576-1.jpg

कांग्रेस ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यक्रम बताते हुए इसके निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण मिला था। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को एक बयान में कहा, “कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी ससम्मान निमंत्रण अस्वीकार करते हैं जो कि स्पष्ट रूप से आरएसएस-भाजपा का कार्यक्रम है।”

जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को 22 जनवरी को आयोजित होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए निमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि राम देश में लाखों लोगों की आस्था हैं।

धर्म व्यक्तिगत विषय है। रमेश ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस ने राम मंदिर निर्माण को सालों से राजनीतिक परियोजना बनाया हुआ है। एक अधूरे निर्मित मंदिर का उद्घाटन स्पष्ट तौर पर राजनीति लाभ के लिए किया जा रहा है।

कोहली आज सीरीज के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे

10_01_2024-viratvsafg_2024110_175232.jpg

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 के बाद पहली बार टी20 सेटअप में वापसी कर रहे स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से 11 जनवरी को मोहाली में अफगानिस्तान के खिलाफ ओपनर के तौर पर बाहर बैठेंगे। भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी पुष्टि की और कहा कि यशस्वी जयसवाल कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे।

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत आज मोहाली में होगी; दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा; और यह सीरीज 17 जनवरी को बेंगलुरु में खत्म होगी।

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से इशान किशन और श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति के बारे में बताते हुए द्रविड़ ने स्पष्ट किया कि किशन ने मानसिक थकान के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान ब्रेक का अनुरोध किया था और टीम प्रबंधन ने उनके फैसले का समर्थन किया था। हालाँकि, किशन ने तब से खुद को चयन के लिए उपलब्ध नहीं कराया है और तैयार होने पर घरेलू क्रिकेट में वापसी करेंगे।

अफगानिस्तान बनाम श्रृंखला के लिए भारत की टी20 टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, मुकेश कुमार

scroll to top