आठवीं बार विश्व कप फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया

world-cup-2023-icc-cricket-world-cup-2023-live-south-africa-vs-australia-semi-final-live-score_1700152377.jpeg

कोलकाता. ऑस्ट्रेलिया ने गुरूवार को यहां विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जिसमें उसका सामना 19 नवंबर को अहमदाबाद में भारत से होगा। ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 213 रन के लक्ष्य को 47.2 ओवर में सात विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रैविस हेड ने 48 गेंदो पर 62 रनों की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता। उनके अलावा स्टीव स्मिथ (30), डेविड वार्नर (28) और जॉश इंगलिश (28) ने अहम योगदान दिए. आखिरी ओवरों में पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया को जीत की रेखा पार कराई।

मैच की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन ऑस्ट्रेलिया पेस अटैक के सामने 24 रन पर उनके चार विकेट गिर गए। क्विंटन डिकॉक (03), तेम्बा बावुमा (शून्य), रासी वान डर डुसेन (06) और ऐडन मार्कराम (10) 12 ओवर में पवेलियन पहुंच गये।

जिसके बाद डेविड मिलर की दबाव भरी परिस्थितियों में खेली गयी 101 रन शतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने गुरूवार को यहां विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य दिया

भारत ने हमेशा मानवीय कानूनों की आवश्‍यकता पर जोर दिया है- विदेश मंत्रालय

jdb8g3ug_arindam-bagchi_625x300_03_August_23.jpg.webp

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत ने हमेशा मानवीय कानूनों की आवश्‍यकता पर जोर दिया है। उसने कहा है कि इस्राइल-हमास संघर्ष में नागरिक हताहत नहीं होने चाहिएं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत ने हमेशा मानवीय राहत सहायता उपलब्‍ध कराने और तनाव कम करने की आवश्‍यकता को रेखांकित किया है। भारत ने 38 टन राहत सामग्री भेजी है तथा और सहायता भेजने के लिए तैयार है।

एक अन्‍य प्रश्‍न के उत्‍तर में प्रवक्‍ता ने कहा कि भारत ने सभी देशों द्वारा, राजनयिक संबंधों पर वियना संधि का सम्‍मान करने की आवश्‍यकता दोहराई है ताकि राजनयिक अपने दायित्‍वों का निर्वहन कर सकें। बागची ने बताया कि कनाडा में भारतीय उच्‍चायोग और वाणिज्‍य दूतावास नियमित रूप से काउंसलर शिविर आयोजित करता है। पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र उपलब्‍ध कराने के लिए ऐसा ही एक शिविर रविवार को वैंकूवर में आयोजित किया गया था । उन्‍होंने कहा कि कुछ कट्टरपंथी तत्‍वों द्वारा परेशानी पैदा करने की कोशिशों के बावजूद इसका आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।

म्‍यामां में विद्रोहियों द्वारा मिजोरम में भारत के साथ लगती सीमा पर नियंत्रण की खबरों पर जारी स्थिति पर बागची ने कहा कि भारत, सीमा के निकट इस प्रकार की गतिविधियों से चिन्तित है। उन्‍होंने कहा कि म्‍यामां के मौजूदा हालात पर भारत की स्थिति स्‍पष्‍ट है। उन्‍होंने कहा कि भारत, हिंसा समाप्‍त करने और रचनात्‍मक बातचीत के जरिये स्थिति का समाधान चाहता है। बागची ने म्‍यामां में शांति, स्थिरता और लोकतंत्र की बहाली के लिए भारत के आह्वान को दोहराया। उन्‍होंने कहा कि मौजूदा संघर्ष जब से शुरू हुआ है, बडी संख्‍या में म्‍यामां के नागरिक भारत में शरण ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित पड़ोसी राज्यों में स्थानीय अधिकारी मानवीय आधार पर स्थिति को उचित रूप से संभाल रहे हैं। भारत उन लोगों को वापसी की सुविधा भी दे रहा है जो उस देश में वापस जाना चाहते हैं।

जो. बाइडन ने चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग को बताया तानाशाह

1200-675-19785467-thumbnail-16x9-biden.jpg

अमरीका के राष्ट्रपति जो. बाइडन और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने अमरीका के सैन फ्रांसिस्को में एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्‍मेलन के अवसर पर मुलाकात की। अपनी प्रारंभिक टिप्‍पणी में, शी जिनपिंग ने कहा कि पृथ्‍वी दोनों देशों की सफलता के लिए बहुत बड़ी है और एक देश की सफलता दूसरे देश के लिए अवसर है।

उन्‍होंने कहा कि टकराव के दोनों पक्षों के लिए असहनीय परिणाम हुए हैं। शिखर सम्‍मेलन के बाद संवाददाताओं से बातचीत में बाइडन ने कहा कि शी जिनपिंग के साथ उनकी वार्ता अब तक की सर्वाधिक रचनात्‍मक और सार्थक चर्चाओं में से थी। हालांकि संवाददाता सम्मेलन के अंत में बाइडन ने शी जिनपिंग को तानाशाह बताया और कहा कि उनकी सरकार की कार्यप्रणाली अमरीकी शासन-पद्धति से बिलकुल अलग है।

बैठक के बाद बाइडेन जब मीडिया से बात कर रहे थे तो उनसे सवाल हुआ कि क्या आप शी जिनपिंग को तानाशाह मानते हैं? इस पर बाइडेन ने कहा कि जिनपिंग एक तानाशाह हैं क्योंकि वो एक कम्युनिस्ट देश को चला रहे हैं। दरअसल, बाइडेन ने इसी साल जून में भी जिनपिंग को तानाशाह कहा था। इस पर चीन में काफी तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। बाइडेन के इसी बयान को याद दिलाते हुए उनसे सवाल किया गया कि अब वो अपने पुराने बयान पर क्या सोचते हैं। जिस पर बाइडेन ने कहा कि जिनपिंग की सरकार हमारी सरकार से बिल्कुल अलहदा है। वह कम्युनिस्ट विचारधारा को मानने वाले देश के शासक हैं। इसलिए मैं उनको तनानाशाह कहने वाले अपने बयान पर कायम हूँ।

भारत ने न्यूज़ीलैंड को 70 रनों से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया

Screenshot-2023-11-16-at-1.36.35 PM.png

भारत आई.सी.सी. क्रिकेट विश्‍व कप के फाइनल में पहुंच गया है। मुम्‍बई के वानखेड़े स्‍टेडियम में कल खेले गए पहले सेमीफाइनल में भारत ने न्‍यूजीलैंड को 70 रनों से हरा दिया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारत ने न्‍यूजीलैंड को जीत के लिए 398 रन का लक्ष्‍य दिया था। इसके जवाब ने न्‍यूजीलैंड की पूरी टीम 48 ओवर पांच गेंद में 327 रन बनाकर आउट हो गई। भारत की ओर से मोहम्‍मद शमी ने सबसे ज्‍यादा 7 विकेट लिए, उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 134 रन बनाए। कप्तान केन विलियम्सन 69 रन बनाकर दूसरे स्थान पर रहे। इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट पर 397 रन बनाए। विराट कोहली और श्रेयश अय्यर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतकीय पारी खेली। विराट ने सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऐतिहासिक 50वां शतक जड़ा। विराट ने 117 और श्रेयस ने 105 रन बनाए।

रोहित शर्मा ने किसी एक विश्‍वकप में सर्वाधिक छक्‍के लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। शुभमन गिल चोटिल होने के कारण वापस लौटे, उन्‍होंने 80 रन का योगदान दिया। विश्‍वकप में भारत की यह लगातार 10वीं जीत थी। दूसरा सेमीफाइनल आज ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा।

scroll to top