छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के लिए प्रचार कल समाप्त होने के चरम पर

Unknown-1.jpeg

मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार चरम पर है। कल प्रचार का अंतिम दिन है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केन्‍द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, नरेन्‍द्र सिंह तोमर, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और पार्टी अध्‍यक्ष जे. पी. नड्डा आज विभिन्‍न चुनावी सभाएं और रैलियां करेंगे।

इसके अलावा मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी नेता राहुल गांधी, सचिन पायलट, पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह कांग्रेस उम्‍मीदवारों के लिए रैलियां और बैठक करेंगे।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सीहोर और छतरपुर में चुनाव प्रचार करेंगे। बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी और अन्‍य राजनीतिक दलों के नेता भी अपने उम्मीदवारों के लिये चुनाव प्रचार करेंगे।

ऋषि सुनक ने गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को हटाया

95086741.jpg.webp

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हाल में अपने मंत्रिमंडल में बडा बदलाव करते हुए गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन को बर्खास्‍त कर दिया है। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को नया विदेश मंत्री नियुक्‍त किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय डाउनिंग स्‍ट्रीट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पूर्व विदेश मंत्री जेम्‍स क्‍लीवर्ली को सुश्री ब्रेवरमैन के स्‍थान पर नया गृह मंत्री बनाया जाएगा।

सुएल ब्रेवरमैन की ओर से हाल में अप्रवासियों, कुछ प्रदर्शनकारियों, बेघर लोगों तथा पुलिस को लेकर दिए गए विवादित बयान ने सुनक के मंत्रिमंडल में विवाद खडा कर दिया था। ऐसी अटकलें लगाई जाने लगीं थीं कि उनकी नजर प्रधानमंत्री पद पर है जिसके लिए वह एक तरह का षडयंत्र रच रही हैं।

ब्रेवरमैन ने पिछले सप्‍ताह शनिवार को हुए एक विरोध मार्च को संभालने के तरीके पर निशाना साधते हुए एक लेख प्रकाशित करके फिलिस्तीन समर्थकों के साथ निबटने में पुलिस द्वारा दोहरा रवैया अपनाने की बात कही थी। विपक्षी लेबर पार्टी ने इसको लेकर आरोप लगाया था कि उनके इस बयान ने तनाव बढ़ाने और दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारियों को लंदन की सड़कों पर उतरने के लिए उकसाने में मदद की।

सिलक्यारा टनल में फंसे 40 मजदूरों से वॉकी-टॉकी के जरिए हुई बात

13_11_2023-uttarkashi_tunnel_collapse_23579155.webp.jpeg.webp

उत्तराखंड में एक सुरंग के अंदर फंसे 40 श्रमिकों को बचाने के लिए कल सुबह से मल्टी-एजेंसी ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उत्तरकाशी जिले में ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन सुरंग कल सुबह लगभग 5 बजे आंशिक रूप से ढह गई, जिससे 40 मजदूर अंदर फंस गए।

बचाव अभियान राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा राहत बल (SDRF) और पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की मदद से इन मजदूरों से संपर्क हो सका है। बताया जा रहा है कि सभी 40 कर्मचारी सुरक्षित हैं और उन्हें पाइप के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरंग का ढहा हुआ हिस्सा प्रवेश द्वार से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित है और सुरंग को खोलने के लिए अब तक लगभग 20 मीटर स्लैब को हटाया जा चुका है। टीम तेजी से भारी मशीनों का इस्तेमाल कर मलबा हटाने की कोशिश कर रही है।

उत्तरकाशी सुरंग हादसे पर उत्तरकाशी के सर्किल ऑफिसर प्रशांत कुमार का कहना है, “सुरंग के अंदर 40 लोग फंसे हुए हैं. सभी सुरक्षित हैं, हमने उन्हें ऑक्सीजन और पानी उपलब्ध कराया है । बीते दिन हमने सुरंग के अंदर फंसे लोगों के साथ बात की।

दीपावली के अवसर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनके परिवार से मिले विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

Foreign-Minister-Dr.-S.-Jaishankar-met-British-PM-Rishi-Sunak-and-his-family-on-the-occasion-of-Diwali-jpg.webp

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल दीपावली के अवसर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनके परिवार से लंदन में उनके आवास पर मुलाकात की। बैठक के दौरान, उन्होंने दुनिया भर में बसे भारतीय समुदाय को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। डॉ. जयशंकर ने लंदन के श्री स्वामीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की और भारतीय समुदाय से बातचीत की।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा, उन्होंने दुनिया भर में भारतीय समुदाय की शांति, सद्भाव और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय का योगदान विश्‍व भर में भारत की प्रतिष्‍ठा बढ़ा रहा है। डॉ. जयशंकर इस महीने की 15 तारीख तक ब्रिटेन की पांच दिनों की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच बढ़ती द्विपक्षीय साझेदारी है और दोनों देश मधुर एवं समृद्ध संबंध साझा करते हैं। भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को 2021 में ‘भारत-ब्रिटेन रूपरेखाः2030’ के साथ लॉन्च किया गया था। मालूम हो कि साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध यह रूपरेखा दोनों देशों के लिए काम करती है। मंत्रालय ने कहा कि डॉ. जयशंकर की यात्रा से दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई गति मिलेगी।

scroll to top