कपिल मिश्रा जी : सहजता, आत्मीयता और वैचारिक प्रतिबद्धता का संगम

images-20.jpeg

प्रणय कुमार

दिल्ली। हमारे विद्यालय में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर की हिंदी-अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इसमें देश के प्रतिष्ठित विद्यालयों के दल आमंत्रित किए जाते हैं। प्रतियोगिता के विषय प्रायः ज्वलंत एवं समसामयिक मुद्दों पर आधारित होते हैं, ताकि विद्यार्थियों को केवल तर्क-वितर्क का अवसर ही न मिले, बल्कि वे राष्ट्रीय महत्त्व के विषयों पर गंभीरता से सोचने, अपने विचार व्यक्त करने और दूसरों के विचारों को समझने की दृष्टि भी विकसित कर सकें। हमारी कोशिश रहती है कि निर्णायक मंडल में प्रतिष्ठित प्राध्यापक हों और मुख्य अतिथि के रूप में कोई ऐसा गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित हो, जो स्वयं विमर्श की कला में पारंगत हो और जिसकी उपस्थिति विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी हो।

इसी क्रम में हमने श्री कपिल मिश्रा जी से ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से संपर्क किया और उन्हें कार्यक्रम का प्रारंभिक परिचय भेजा। तब मुझे हर्ष मिश्रित आश्चर्य हुआ, जब उन्होंने न केवल संदेश का संज्ञान लिया, बल्कि अपने सहायक का नंबर देते हुए उनसे आगे बातचीत करने के लिए कहा। बातचीत आगे बढ़ी तो अनेक साझा परिचय और संपर्क सामने आए। यह सुखद है कि वर्ष 1993 से सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण विभिन्न संस्थानों और संगठनों में कोई न कोई प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष परिचित मिल ही जाता है।
कपिल भाई से बातचीत हुई। उन्होंने कार्यक्रम में आने की सहमति दी और अपने सहायक, धर्मपत्नी एवं बिटिया के साथ मंडोर एक्सप्रेस से गोटन पधारे। वे हमारे घर भी आए। उनकी सरलता, सहजता और आत्मीय व्यवहार ने पहली ही भेंट में एक विशेष छाप छोड़ी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से मुझे भी सतत संपर्क, निरंतर संवाद और संवाद के माध्यम से समाधान तक पहुँचने की सार्थक कार्यसंस्कृति के संस्कार मिले हैं। शायद यही कारण है कि एक बार जो संपर्क में आता है, वह आत्मीयता के दायरे में आ ही जाता है। संघ का कार्यकर्ता जुड़ने और जोड़ने में विश्वास रखता है। टीम भावना, नेतृत्व के प्रति अटूट विश्वास और निःस्वार्थ राष्ट्रसेवा उसके जीवन के मूल संस्कार होते हैं। यहाँ संपर्क केवल परिचय तक सीमित नहीं रहता, बल्कि संबंध और फिर आत्मीयता का रूप ले लेता है। एक बार जो इस संपर्क-सूत्र से जुड़ जाता है, वह सामान्यतः कभी छूटता नहीं।

श्री राजीव तुली जी से ज्ञात हुआ कि कपिल भाई भी पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रहे हैं। वैसे भी इन दिनों वे अपनी सनातन वैचारिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं और वर्तमान में दिल्ली सरकार के अनेक मंत्रालयों का दायित्व कुशलतापूर्वक संभाल रहे हैं। भारतीय दृष्टि और विचारों को सार्वजनिक विमर्श में प्रभावी स्थान दिलाने के लिए उनकी सक्रियता, तत्परता और संवाद-कौशल उल्लेखनीय है। वैचारिक विरोधियों के लिए उनके तूणीर में बहुत-से अस्त्र-शस्त्र हैं, वहीं अपनों के लिए वे “विष” पीकर “अमृत” लौटाने की सोच रखते हैं।

कपिल भाई अपने मित्रों और कार्यकर्ताओं का बहुत सम्मान करते हैं। मैंने जब-जब उन्हें फोन किया, संदेश भेजा अथवा व्हाट्सएप पर संपर्क किया, उन्होंने उसका संज्ञान लिया। कभी स्वयं उत्तर दिया तो कभी उनके सहायक ने प्रत्युत्तर दिया। व्यस्त सार्वजनिक जीवन के बीच किसी के संदेश को महत्त्व देना और संपर्क बनाए रखना भी अपने आप में एक विशेष गुण है।

इस दीपावली पर भी जब मैंने उन्हें फोन किया तो उनका तत्काल उत्तर आया, “प्रणय भाई, आप कहें तो मैं गाड़ी भेज दूँ और आज भोजन घर पर ही करें।” उनके इस आत्मीय आग्रह ने मन छू लिया। संयोग से उस दिन मैं पहले ही दस से अधिक लोगों से मिल चुका था और कपिल भाई से भेंट के बाद डीडी न्यूज पर श्री अशोक श्रीवास्तव जी के साथ लोकप्रिय डिबेट शो ‘दो टूक’ में भी सम्मिलित होना था। इसलिए उनके घर भोजन का प्रस्ताव स्वीकार करना संभव नहीं हो सका। लेकिन रात नौ बजे दिल्ली सचिवालय में उनसे भेंट अवश्य हुई।
यह दृश्य भी अपने आप में उल्लेखनीय था कि रात के नौ बजे एक मंत्री अपने सहयोगियों के साथ सचिवालय में आगंतुकों से मिल रहे थे, आवश्यक काम कर रहे थे। सार्वजनिक जीवन की व्यस्तताओं के बीच लोगों के लिए समय निकालना, आत्मीयता से मिलना और अन्य आवश्यक कार्य भी संपन्न करना, उनकी कार्यशैली का एक अलग पक्ष सामने लाता है। कपिल भाई से अगली दिल्ली यात्रा में उनके घर भोजन करने का वादा करके मैं ‘दो टूक’ कार्यक्रम के लिए निकल पड़ा।

यह तस्वीर श्री तेजिंदर बग्गा जी ने अपने मोबाइल से ली है। मैं कपिल भाई द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किए जाने पर थोड़ा सकुचाया-सा हूँ, पर ध्येयनिष्ठा के प्रति मेरा समर्पण भी चट्टानी है और जीवन के अंतिम समय तक

Share this post

प्रणय कुमार

प्रणय कुमार

बतौर शिक्षा प्रशासक कार्यरत प्रणय कुमार लेखक और शिक्षाविद हैं। अध्यापन के साथ विभिन्न अखबारों/पत्रिकाओं के लिए नियमित लेखन करते हैं। इसके साथ ही भारतीय दर्शन, चिंतन तथा सनातन ज्ञान परंपरा पर अपने व्याख्यान के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top