क्या Gyanesh Kumar व्यक्तिगत रूप से नाम काट रहे हैं?

images-2.jpeg
दिल्ली । सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया जा रहा है कि “Gyanesh Kumar लोगों के वोट काट रहे हैं।” electoral-roll revision एक prescribed institutional process है। नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन की प्रक्रिया संबंधित electoral authorities के माध्यम से होती है। किसी individual deletion को समझने के लिए देखना जरूरी है कि किस elector का नाम किस आधार पर चिन्हित हुआ, क्या verification हुआ, किस authority ने निर्णय लिया और क्या appeal हुई।
केवल CEC का नाम लेकर पूरी प्रक्रिया को व्यक्तिगत कार्रवाई के रूप में प्रस्तुत करना institutional decision-making की पूरी chain को नजरअंदाज करता है। नाम जोड़ने और काटने की शक्ति Electoral Registration Officer पर निहित है, जो Representation of the People Act के तहत काम करता है। CEC या कोई भी व्यक्ति विहित प्रक्रिया से परे जाकर व्यक्तिगत रूप से नाम नहीं जुड़वा या कटवा सकता।
Electoral Registration Officer (ERO) के पास नाम जोड़ने और हटाने की शक्ति मुख्यतः Representation of the People Act, 1950 (RPA) और Registration of Electors Rules, 1960 से आती है।
**नाम जोड़ने का प्रावधान — Section 23, RPA 1950**
Section 23 के तहत, जिसका नाम किसी constituency की electoral roll में नहीं है, वह ERO के समक्ष inclusion के लिए आवेदन कर सकता है। ERO verification के बाद संतुष्ट होने पर नाम शामिल करने का निर्देश देता है। वर्तमान व्यवस्था में इसके लिए Form 6 इस्तेमाल होता है।
**नाम हटाने का प्रावधान — Section 22, RPA 1950**
Section 22 ERO को electoral roll में entry हटाने की शक्ति देता है, यदि enquiry के बाद वह संतुष्ट हो कि व्यक्ति:
– मृत हो चुका है, या
– उस constituency का ordinarily resident नहीं रहा, या
– किसी अन्य कारण से registered होने का entitled नहीं है।
महत्वपूर्ण safeguard यह है कि “ceased to be ordinarily resident” या “not entitled” के आधार पर deletion करने से पहले ERO को संबंधित व्यक्ति को reasonable opportunity of being heard देनी होती है और facts का proper verification करना होता है।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top