राष्ट्रधर्म सबको पढ़ना चाहिए: स्वतन्त्र देव सिंह

unnamed-2.jpg

लखनऊ। राष्ट्रधर्म मासिक पत्रिका के अगस्त माह के अंक का विमोचन प्रदेश के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतन्त्र देव सिंह ने राष्ट्रधर्म कार्यालय में किया। श्री स्वतन्त्र देव सिंह ने इस अवसर पर पंडित दीनदयाल का स्मरण करते हुए कहा कि राष्ट्रधर्म पत्रिका सबको पढ़ना चाहिए। इस पत्रिका के लिए श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी, नानाजी देशमुख, भाऊराव देवरस, रज्जू भैया जैसी विभूतियों ने अपना सक्रिय सहयोग दिया है। अच्छी बात यह है कि इसमें विचार तो है ही, परिवार के सभी सदस्यों के लिए कुछ न कुछ पढ़ने के लिए अवश्य है।

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस बात के लिए सतत प्रयत्नशील है कि हर व्यक्ति तक स्वच्छ जल पहुँचे। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने कहा था कि जल के लिए युद्ध होगा किन्तु भारत इस समया से बचा रहेगा।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रधर्म का नवम्बर अंक ‘जल है तो कल है’ विशेषांक होगा।
इसके पूर्व जल शक्ति मंत्री का स्वागत राष्ट्रधर्म के निदेशक अभिनव भार्गव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ओमप्रकाश ने किया। राष्ट्रधर्म के प्रभारी निदेशक सर्वेश चन्द्र द्विवेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top