संघ केवल संगठन मात्र नहीं, अपितु भारत के नवोत्थान का अभियान है – दत्तात्रेय होसबाले जी

Dattatrey.jpg.webp

आदित्य भारद्वाज

जैसलमेर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने जैसलमेर प्रवास के दौरान बुधवार को शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में बलिदानी पूनम सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. तत्पश्चात नगर एकत्रीकरण में स्वयंसेवकों का प्रबोधन में कहा कि संघ केवल एक संगठन मात्र नहीं है, अपितु भारत के नवोत्थान एवं सर्वप्रकार के पुनरोदय का महाभियान है. राष्ट्र जीवन का महत्वपूर्ण आंदोलन है. सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश केटी थॉमस ने संघ को परिभाषित करते हुए कहा है – संघ ही भारत में लोकतंत्र की सुरक्षा और सुरक्षा की गारंटी है. सेना और पुलिस के समान संघ देश का सुरक्षा कवच है. सर्वोच्च न्यायालय न्यायाधीश रहे श्री थॉमस के शब्दों से संघ की भूमिका को आसानी से समझा जा सकता है.

सरकार्यवाह जी ने कहा कि 1925 में नागपुर के छोटे से स्थान से शुरु हुआ संघ कार्य देश के सभी राज्यों, जिलों में पहुंच चुका है. इसको देश के प्रत्येक मंडल व बस्ती तक पहुंचाने का लक्ष्य है, जो दूर नहीं है. शुरुआत में आमजन संघ को उपहास स्वरुप लेते थे, लेकिन स्वयंसेवकों के त्याग और समर्पण से निर्मित यह संगठन विश्व के सबसे बड़े सामाजिक संगठन के रूप में पहचान बनाने में सफल रहा है.

हिन्दू राष्ट्र की अवधारणा पर कहा कि हिन्दू केवल एक धर्म नहीं, अपितु जीवन पद्धति है. यही संगठित विचार लेकर स्वामी विवेकानंद ने धर्म का प्रचार किया. ऐसे महापुरुषों की प्रेरणा से संघ ने देश के आमजन में विश्वास जगाया कि हिन्दू एक हो सकता है. हिन्दुत्व को लेकर शुरु में लोग कहते थे कि यह साम्प्रदायिक है, संकुचित भाव है. परंतु संघ ने समझाया कि हिन्दू सम्प्रदाय नहीं, एक जीवन दर्शन है. मानवता के उद्धार के लिए देश के ऋषि-मुनियों, साधु-संतों ने कठोर तप कर कार्य किया.

दत्तात्रेय होसबाले जी ने कहा कि प्रकृति व जीव-जंतुओं को संरक्षण हिन्दुत्व में ही निहित है और यह सनातनी व्यवस्था है. यही वजह है कि आज हिन्दू जीवन दर्शन की कई बातों को विश्वभर में मान्यता मिल रही है. योग और आयुर्वेद के विचार को विदेशी भी अपनाने लगे हैं. संघ अपने कार्यकर्ताओं के परिश्रम से राष्ट्र जीवन के विविध क्षेत्रों में सेवा कार्य से लोगों का विश्वास जीत रहा है.
सरकार्यवाह जी ने प्रबोधन के प्रारंभ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का स्मरण करते हुए कहा कि आज एक स्वयंसेवक का जन्मदिवस है, जिन्होंने भारत के नवोत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया और संघ का प्रचारक रहकर जीवन भर भारत मां की सेवा करते हुए राष्ट्र जीवन के लिए एक नई दिशा देने का विचार “एकात्म मानव दर्शन” प्रस्तुत किया.

स्वयंसेवक एकत्रीकरण में अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख अरुण जी, सीमा जागरण मंच के अखिल भारतीय संयोजक मुरलीधर जी, सह संयोजक नींब सिंह जी, क्षेत्र संघचालक डॉक्टर रमेश अग्रवाल जी, क्षेत्र प्रचारक निंबाराम जी सहित अन्य दायित्वान कार्यकर्ता, स्वयंसेवक सम्मिलित हुए.

(फेसबुक से)

‘नारीवाद’ को मजहबी मर्दवादियों ने अपना पालतू बना कर रख छोड़ा है…

3-29.jpeg

रंगनाथ

योगिता लिमये बीबीसी इंग्लिश की रिपोर्टर हैं। मैंने उनकी अनगिनत रिपोर्ट देखी हैं। पहली बार उन्हें ऑन-स्क्रीन देखकर दुख हुआ। कुछ दिन पहले उन्होंने तालिबान प्रवक्ता का साक्षात्कार किया। तालिबान नेता ने आमने-सामने बैठकर इंटरव्यू देने से इनकार कर दिया। उनके साथ फोटो खिंचवाने से भी मना कर दिया। इतना ही नहीं, इंटरव्यू देखकर पता चलता है कि योगिता जी को हिजाब पहनने के लिए तैयार होना पड़ा।

योगिता जी से पहले भी सीएनएन, बीबीसी, न्यूयॉर्क टाइम्स, गार्डियन इत्यादि के पत्रकार तालिबान या उनके जैसे संगठनों की ऐसी शर्तों को स्वीकार करते रहे हैं ताकि इंटरव्यू मिल सके। साफ है कि तालिबान जैसे संगठन अपनी विचारधारा से समझौता नहीं करते मगर अंतरराष्ट्रीय मीडिया इंटरव्यू पाने के लिए अपनी विचारधारा से समझौता करने को तैयार हो जाते हैं। हालाँकि इसके कुछ सुखद अपवाद भी हैं।

अभी दो साल पहले ईरान के राष्ट्रपति द्वारा इंटरव्यू के लिए हिजाब पहनने की शर्त रखने CNN की महिला पत्रकार ने शर्त मानने से इनकार कर दिया था। करीब तीन दशक पहले एक इतालवी पत्रकार ने ईरान के मजहबी लीडर खुमैनी जी के सामने ही हिजाब हटा दिया था। आज भी वह घटना ‘आजाद औरतों’ की प्रिय कहानी में एक है।

पिछले कुछ सालों में कई लड़कियों ने हिजाब के विरोध में अपनी जान दी है। सैकड़ों को जेल की सजा हुई। पितृसत्तात्मक ताकतें हमेशा महिलाओं को यह अहसास दिलाती रहती हैं कि वह दोयम दर्जे की शय हैं। इसके लिए वह कई तरीके अपनाती हैं जिनमें हिजाब-बुरका-घूँघट सबसे प्रचलित औजार है।

सामान्य लड़कियाँ मजबूर होती हैं मगर सक्षम आधुनिक पेशेवर महिलाओं से उम्मीद की जा सकती है कि वह पर्दा प्रथा की महिला विरोधी चरित्र को ध्यान में रखते हुए इस तरह के समझौते न किया करें।

तालिबान की विचारधारा में यकीन रखने वाली वयस्क महिलाएँ उनके अनुसार जीने को स्वतंत्र हैं, मगर जो महिलाएँ तालिबान की सोच से साबका नहीं रखतीं उन्हें इस तरह के फौरी समझौते नहीं करने चाहिए।

पिछले कुछ दशक की सबसे बड़ी त्रासदी यह रही है कि नारीवाद को मर्दवादी मजहबी और राजनीतिक विचारधाराओं ने पालतू बना लिया है। महिला विचारकों में मजहब और दल देखकर राय बनाने की कुप्रवृत्ति जड़ जमाती जा रही है। अगर महिला विचारकों ने अपना न्यूनतम साझा कार्यक्रम नहीं बनाया तो पिछले 100 साल में अर्जित स्पेस को वह धीरे-दीरे च्वाइस के मायाजाल में फंसकर खो देंगी।

हिन्दी समाज की शर्मिष्ठाएँ ययातियों के हाथ की कठपुतली बनी घूम रही हैं तो उनसे भी मुझे ज्यादा उम्मीद नहीं है। मगर इंग्लिश समाज की जबालाओं को कुछ समय पहले अमेरिका में गर्भपात के अधिकार को लेकर आया यूटर्न याद होगा। कहाँ हम सोच रहे थे कि जबाला जैसी स्वतंत्र आत्मनिर्भर स्त्री भविष्य की रोलमॉडल बनेगी कहाँ दुनिया का सबसे ताकतवर मुल्क “बच्चा पैदा करने की मशीन” बनने को च्वाइस की तरह स्थापित करने की तरफ बढ़ता दिखने लगा है!

पता नहीं योगिता लिमये हिन्दी पढ़ती है या नहीं, पता नहीं उन्होंने मजाज लखनवी का नाम सुना है या नहीं, मगर उन्हें जानने वाला कोई यह पोस्ट पढ़े तो मेरी तरफ से उनसे यह जरूर कहे,

तेरे माथे पर ये आँचल बहुत ही खूब है लेकिन
तू इस आँचल से इक परचम बना लेती तो अच्छा था।

(फेसबुक से)

Agra’s Tourism Woes: A saga of missed Opportunities

agra_fort_5691338-m.jpg.webp

Agra: As another tourist season begins on World Tourism Day, September 27,
the general gloom and a sense of despondency makes hospitality industry captains wonder why tourism has not become a mass people friendly business in Agra.Agra’s tourism industry remains gloomy. Despite being India’s top destination, the city lacks basic infrastructure, stifling growth. Travel trade leaders lament the absence of air connectivity with major tourist hubs. “Smaller cities have regular flights, but not Agra,” says Anil Sharma, advocating for an international airport. The hotel industry struggles with a range of taxes, and declining overnight stays. Restrictions on business and industries create uncertainty, hindering expansion.

Despite challenges, Tourism organizations will ritually welcome tourists, but meaningful celebrations are lacking.

Agra’s potential remains untapped due to inadequate infrastructure, lack of vision and will in Uttar Pradesh’s leadership, limited air connectivity, and restrictive business policies. To revitalize tourism, a comprehensive action plan for the Braj region (Mathura, Vrindavan, Bateshwar) is needed. Enhancing air connectivity, streamlining GST and business regulations, investing in infrastructure (hotels, transportation, amenities), and promoting overnight stays and local experiences are essential steps.

To better market its tourism potential and attract more foreign visitors, Agra can focus on several key strategies:

1. Digital Marketing Campaigns: Agra can leverage social media platforms and digital advertising to reach a global audience. Engaging content such as virtual tours of the Taj Mahal, historical facts, and traveler testimonials can spark interest and attract visitors.

2. Collaborations with Travel Influencers: Partnering with popular travel influencers to showcase the beauty of Agra can significantly increase visibility and attract foreign tourists. These influencers can share their experiences through blogs, vlogs, and social media, encouraging their followers to visit Agra.

3. Enhanced Tourism Infrastructure: Improving transportation, accommodation, and other tourism facilities can enhance the overall visitor experience. Developing more tourist-friendly services such as multilingual guides, clean and accessible amenities, and convenient transportation options can make Agra a more attractive destination.

4. Cultural Experiences: Highlighting cultural experiences beyond the Taj Mahal, such as local cuisine, traditional arts, and festivals, can offer visitors a more immersive and memorable stay. Encouraging tourists to explore the rich heritage and traditions of Agra can differentiate the city as a unique and diverse destination.

By implementing these strategies, Agra can effectively market its tourism potential, revamp its infrastructure, and attract a more diverse range of foreign visitors seeking a memorable experience in the city of the Taj.

आगरा का पर्यटन उद्योग: क्या विश्व पर्यटन दिवस पर निराशा छंटेगी या मायूसी और बढ़ेगी?

optimized-ssqt-1.jpg

27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के साथ ही आगरा में एक नया पर्यटन सीजन शुरू हो जाएगा। हाल के वर्षों में, खास तौर पर कोविड-19 के दौर के बाद, विदेशी पर्यटकों की संख्या में कोई खास बढ़ोतरी नहीं देखी गई है। पर्यटन उद्योग अभी भी निराशा की स्थिति में है।

भारत का शीर्ष पर्यटन स्थल होने के बावजूद, माना जाता है कि आगरा में आवश्यक बुनियादी ढांचे की कमी है, जिससे इसका विकास बाधित हो रहा है। पर्यटन व्यापार से जुड़े लोग इस बात से निराश हैं कि आगरा अभी भी प्रमुख केंद्रों से अच्छी तरह से जुड़ा नहीं है। वे प्रमुख पर्यटन केंद्रों के साथ हवाई संपर्क की कमी पर दुख जताते हैं। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की वकालत करते हुए अनिल शर्मा कहते हैं, “छोटे शहरों में नियमित उड़ानें हैं, लेकिन आगरा में नहीं।”

होटल उद्योग कई तरह के करों और रात में ठहरने वालों की घटती संख्या से जूझ रहा है। व्यवसायों और उद्योगों पर प्रतिबंध अनिश्चितता पैदा करते हैं, जिससे विस्तार में बाधा आती है।

इन चुनौतियों के बावजूद, पर्यटन संगठन औपचारिक रूप से पर्यटकों का स्वागत करेंगे, लेकिन सार्थक समारोहों की कमी महसूस की जाएगी।
अनेक पहलों के बावजूद, आगरा में आम आदमी पर्यटन व्यवसाय से जुड़ा नहीं है। आगरा आने पर पर्यटकों को स्थानीय लोगों से गर्मजोशी भरा स्वागत नहीं मिलता। हवा में हर तरह का प्रदूषण भरा हुआ है। कई पर्यटक वापस लौटने से कतराते हैं। स्वतंत्र रूप से घूमना संभव नहीं है और कई लोग नकारात्मक छवि के साथ लौटते हैं। “ओह, फिर से नहीं!” एक दक्षिण भारतीय परिवार ने मुझसे कहा। उन्हें ऐसा क्यों लगा, इसका जवाब स्थानीय पर्यटन उद्योग ही दे सकता है।
अपर्याप्त बुनियादी ढांचे, उत्तर प्रदेश में नेतृत्व की दूरदर्शिता और इच्छाशक्ति की कमी, सीमित हवाई संपर्क और प्रतिबंधात्मक व्यावसायिक नीतियों के कारण आगरा की क्षमता पूरी तरह से साकार नहीं हो पाई है। पर्यटन को पुनर्जीवित करने के लिए पूरे ब्रज क्षेत्र (मथुरा, वृंदावन, बटेश्वर सहित) के लिए एक व्यापक कार्य योजना की आवश्यकता है। हवाई संपर्क बढ़ाना, जीएसटी और व्यावसायिक नियमों को सुव्यवस्थित करना, बुनियादी ढांचे (होटल, परिवहन, सुविधाएं) में निवेश करना और रात भर ठहरने और स्थानीय अनुभवों को बढ़ावा देना जैसे कदम आवश्यक हैं, पर्यटन उद्योग से जुड़े डॉक्टर मुकुल पांड्या कहते हैं।

अपनी पर्यटन क्षमता का बेहतर विपणन करने और अधिक विदेशी आगंतुकों को आकर्षित करने के लिए, आगरा डिजिटल मार्केटिंग अभियानों जैसी कई प्रमुख रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकता है। आगरा वैश्विक दर्शकों तक पहुँचने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म और डिजिटल विज्ञापन का लाभ उठा सकता है। ताजमहल के वर्चुअल टूर, ऐतिहासिक तथ्य और यात्री समीक्षाएँ जैसी आकर्षक सामग्री रुचि जगा सकती है और आगंतुकों को आकर्षित कर सकती है, ये कहना है व्यवसाई राजीव गुप्ता का।

इन्फ़्लुएंसर समुदाय इन दिनों बहुत मददगार हो सकता है। कई शहरों में, राज्य सरकारों ने इन्फ़्लुएंसर के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जो लाभकारी रहे हैं। आगरा की सुंदरता को प्रदर्शित करने के लिए लोकप्रिय ट्रैवल इन्फ़्लुएंसर के साथ साझेदारी करने से दृश्यता में काफ़ी वृद्धि हो सकती है और विदेशी पर्यटक आकर्षित हो सकते हैं। आईटी क्षेत्र से जुड़े पंडित चतुर्भुज तिवारी कहते हैं कि “ये इन्फ़्लुएंसर ब्लॉग, व्लॉग और सोशल मीडिया के ज़रिए अपने अनुभव साझा कर सकते हैं, जिससे उनके फ़ॉलोअर आगरा आने के लिए प्रोत्साहित होंगे।”

उन्नत पर्यटन अवसंरचना का विकास भी महत्वपूर्ण है। परिवहन, आवास और अन्य पर्यटक सुविधाओं में सुधार करके, समग्र आगंतुक अनुभव को बढ़ाया जा सकता है। बहुभाषी गाइड, स्वच्छ और सुलभ सुविधाएँ और सुविधाजनक परिवहन विकल्प जैसी अधिक पर्यटक-अनुकूल सेवाएँ विकसित करके आगरा को और अधिक आकर्षक गंतव्य बनाया जा सकता है।

ताजमहल से परे सांस्कृतिक अनुभवों, जैसे स्थानीय व्यंजन, पारंपरिक कलाएँ और त्यौहारों को उजागर करके, आगंतुकों को अधिक आकर्षक और यादगार प्रवास प्रदान किया जा सकता है।

डॉक्टर देवाशीष। भट्टाचार्य कहते हैं कि पर्यटकों को आगरा की समृद्ध विरासत और परंपराओं को जानने के लिए प्रोत्साहित करके शहर को एक अद्वितीय और विविध गंतव्य के रूप में अलग किया जा सकता है।”

इन रणनीतियों को लागू करके, आगरा अपनी पर्यटन क्षमता का प्रभावी ढंग से मार्केटिंग कर सकता है, अपने बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण कर सकता है, तथा ताज के शहर में यादगार अनुभव की चाहत रखने वाले विदेशी पर्यटकों की एक विविध श्रेणी को आकर्षित कर सकता है।

scroll to top