विकास भारती के ग्राम स्तरीय सम्मेलन में सरसंघचालक भागवतजी का आगमन

6-1-3.jpeg

गुमला (झारखंड), 18 जुलाई 2024 : विकास भारती बिशुनपुर के बिशुनपुर मुख्यालय परिसर में पूज्य सरसंघचालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (R.S.S.) मोहन जी भागवत का आगमन हुआ।

“ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन” कार्यक्रम का आयोजन विकास भारती बिशुनपुर के सृजन परिसर में आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम पूज्य सरसंघचालक जी कों अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इस अवसर पर श्री भागवत जी नें गांवो के समग्र विकास पर ग्राम प्रमुखों सहित अन्य लोंगो से विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर झारखण्ड के विभिन्न ग्राम से 2000 ग्राम प्रमुख एवं विकास भारती के सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम के उपरांत विकास भारती के सभी केंद्र( केंद्र क़ृषि विज्ञान केंद्र, कारीगर पंचायत, C.F.C., ज्ञान निकेतन) परिसर का भ्रमण करते हुवे सृजन परिसर में नीम पौध का पौधरोपड़ किये,साथ ही गाँधी सभागार में विकास भारती के सभी कार्यकर्ता के साथ संवाद स्थापित किये।

जीएन कॉलेज, धनबाद झारखंड में जी 20 : ए ग्लोबल प्लेटफॉर्म फॉर इकोनॉमिक डेवलपमेंट विषय पर दो दिवसीय कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ।

6-4.jpeg

जीएन कॉलेज, धनबाद झारखंड में 20-21 जुलाई को “जी 20 : ए ग्लोबल प्लेटफॉर्म फॉर इकोनॉमिक डेवलपमेंट” विषय पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ l

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि बीबीएमकेयू के कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह ने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों में नवीनता के लिए शोध एवं प्रोजेक्ट पर छात्र-छात्राएं व शिक्षक जोर दें जिससे एक बेहतर राष्ट्र की कल्पना पूर्ण हो सके एवम देश वसुधैव कुटुंबकम की धारणा को सिद्ध कर सके। मुख्य वक्ता प्रो. एमके अग्रवाल लखनऊ विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय संगोष्ठी के विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए जी 20 जैसे शिखर सम्मेलन के प्रयास को सार्थक माना। डॉ. मृत्युंजय मिश्रा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, डॉ. वीएस सुंदरम बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, उमाशंकर सिंह (सेवानिवृत्ति) इंडियन फॉरेस्ट सर्विस उत्तर प्रदेश सरकार समेत अन्य ने संबोधित किया। प्राचार्य डॉ. संजय प्रसाद ने बताया कि पहले दिन तीन वा दूसरे दिन दो तकनीकी सत्र का आयोजन हुआ जिनमे देशभर से आए शोध छात्र एवं व्याख्याताओं ने 50 से अधिक शोध पत्रों को प्रस्तुत किया।

इस क्रम में श्री अनूप कुमार झा, स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग, पाटलिपुत्र पटना ने अपना शोध पत्र फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स एंड डिजिटल ट्रेड: रोल ऑफ जी २० इन शेपिंग द फ्यूचर प्रस्तुत करते हुए भारत के ट्रेडिंग एग्रीमेंट्स के संदर्भ में डिजिटल ट्रेड प्रोविजन पर प्रकाश डाला एवम जी २० की भूमिका को अहम ठहराया। तकनीकी सत्र का संचालन प्रो. डॉ. वर्षा सिंह एवं प्रो. पुष्पा तिवारी ने किया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि प्रो. पुष्पा कुमारी, डी एस डब्लू, बीबीएमकेयू ने कार्यक्रम की सफलतापूर्वक संचालन हेतु महाविद्यालय परिवार की विशेष सराहना की और इस तरह की गतिविधि को प्रोत्साहित किया।

बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन जारी, वतन वापिस लौट रहे भारतीय

large_image_bd-issue.webp

बांग्लादेश: बांग्लादेश में छात्रों के जारी हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच वहां रहने वाले 15,000 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है। बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन और अराजकता के बीच शुक्रवार रात को 245 भारतीय स्वदेश लौट आए हैं। बांग्लादेश में आरक्षण प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान राजधानी ढाका तथा अन्य जगहों पर हिंसा भड़क गई है। इसमें करीब 30 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है और कई घायल हुए हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार बांग्लादेश में रह रहे 8,500 छात्रों सहित 15,000 भारतीय सुरक्षित हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग वहां रह रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।

उन्होंने बताया कि बांग्लादेश से शुक्रवार रात आठ बजे तक 245 भारतीय सुरक्षित भारत लौट आए, जिसमें से 125 छात्र हैं। सूत्रों ने बताया कि भारतीय उच्चायोग ने नेपाल के 13 छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए भी मदद की। जायसवाल ने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं कि बांग्लादेश में छात्रों का प्रदर्शन जारी हैं। हम इसे उनका आंतरिक मामला मानते हैं।”

UPSC अध्यक्ष मनोज सोनी का इस्तीफा

Manoj-Soni.jpg

दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग अध्यक्ष मनोज सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल 2029 में खत्म होना था। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है।

सोनी ने 2017 से आयोग के सदस्य के रूप में कार्य करने के बाद 16 मई, 2023 को अध्यक्ष का पदभार संभाला था। अध्यक्ष का कार्यकाल छह साल का होता है। पता चला है कि उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया है। मनोज सोनी आयोग का हिस्सा बनने से पहले दो विश्वविद्यालयों के कुलपति भी रह चुके हैं।

संघ लोक सेवा आयोग केंद्र सरकार की विभिन्न परीक्षाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इनमें सिविल सेवा परीक्षाएं भी शामिल हैं। आयोग आमतौर पर आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और केंद्रीय सेवाओं में प्रतिष्ठित पदों के लिए उम्मीदवारों की सिफारिश करता है।

सोनी ने 2015 तक दो बार डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में काम किया था। सूत्रों का कहना है कि मनोज सोनी के इस्तीफा का ट्रेनी आईएएस अफसर पूजा खेडकर विवाद से कोई लेना-देना नहीं है।

scroll to top