दिल्ली पुलिस ने जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी की

crime31-2858607007-scaled-1.jpeg

दिल्ली पुलिस ने इस महीने की 9 और 10 तारीख को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सुरक्षा व्‍यवस्‍था कडी कर दी है।उन्होंने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड सहित अन्य विशिष्ट एजेंसियों से भी सहयोग लिया जा रहा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और सऊदी अरब के मोहम्मद बिन सलमान तक दुनिया भर के राष्ट्र प्रमुख शामिल होंगे। भारत में पहली बार एक साथ इतने हाई-प्रोफाइल अतिथियों का स्वागत किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शनों और सभाओं को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल रहेगा। मुख्य आयोजन स्थल की सुरक्षा दिल्ली पुलिस के एक अन्य विशेष आयुक्त रणवीर सिंह कृष्णिया के नेतृत्व में एक टीम करेगी।

भारतीय वायु सेना के दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में इंटीग्रेटेड एयरोस्पेस डिफेंस के लिए व्यापक इंतजाम करेगी। वायु सेना सहित भारतीय सेना, दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात रहेंगे। किसी भी हवाई खतरे को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम सक्रिय रहेगा। करीब 400 फायर फाइटर भी कॉल पर रहेंगे।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुए बम धमाके में 9 सैनिकों की मौत

pakistan-news-2-1894724062.jpeg

पाकिस्‍तान में खैबर पखतूनख्‍वा के माली खेल इलाके में हुए आत्‍मघाती बम धमाके में नौ सैनिक मारे गए और बीस अन्‍य लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोटर बाइक पर सवार एक आत्‍मघाती बम धारक ने सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाकर यह हमला किया। सेना की मीडिया शाखा ने बताया कि बम धारक ने सीमा से 61 किलोमीटर दूर पाकिस्‍तान के बन्‍नू जिले में खुद को बम से उडाया।

पड़ोसी देश अफगानिस्‍तान में दो वर्ष पहले तालिबान की सत्‍ता वापसी के बाद पाकिस्‍तान में आतंकी घटनाएं तेज हो गई हैं। विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्र आतंकी गतिविधियों का केन्‍द्र बन गया है। पाकिस्‍तान का तालिबानी संगठन, तहरीक ए तालिबान-पाकिस्‍तान हमले करने और गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस रहित सीमा का इस्‍तेमाल कर रहा है।

अनवारुल हक काकर ने विस्‍फोट को कायराना आतंकी कार्यवाही बताया है और इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम अब कहलाएगा PM संग्रहालय

The-Nehru-Memorial-Museum-164862587216x9-131440918.jpeg

राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय करने को मंजूरी दी गई थी। 14 अगस्त को नेहरू मेमोरियल संग्रहालय का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय सोसाइटी किया गया था।अब इस प्रस्ताव पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मुहर लगा दी है।

केंद्र सरकार ने PMML सोसाइटी का पुनर्गठन किया है। अब इस सोसाइटी के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपाध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे। इसके साथ ही, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल सोसाइटी के सदस्य होंगे।

इसको लेकर शुक्रवार को एक गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।

दिल्ली मेट्रो की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे

1796b037-536e-4600-be18-a3ca0acd1f1a_delhi1.jpg

दिल्ली पुलिस ने जी20 शिखर सम्मेलन से पहले कम से कम पांच दिल्ली मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सिख फॉर जस्टिस संगठन के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें दिल्ली में G20 से पहले कई मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर खालिस्तानी स्लोगन लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपित पंजाब से गिरफ्तार हुआ है।

इन नारों में लिखा है कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। इसमें ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लिखा गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सिखों का नरसंहार करवाने का आरोप लगाया गया है। पन्नू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए धमकी भी दी है।

इससे पहले पन्नू ने 15 अगस्त को भी माहौल खराब करने का प्रयास किया था। उसने खालिस्तान का नाम लेकर सिखों को उकसाया और दिल्ली आने के लिए कहा था। सिर्फ सिखों को ही नहीं, जम्मू कश्मीर के मुसलमानों को भी पन्नू ने दिल्ली इकट्‌ठे होने की अपील की थी। पन्नू अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन से अपना संगठन चलाता है।

 

scroll to top