शतरंज ग्रैंड मास्‍टर प्रज्ञानानंदा का चेन्‍नई हवाईअड्डे पर भव्‍य स्‍वागत

169338799764ef0cddc33ed.webp

अजरबैजान के बाकू में फिडे विश्‍वकप का रजत पदक प्राप्‍त करने के बाद भारत आगमन पर भारतीय शतरंज ग्रैंड मास्‍टर प्रज्ञानानंदा का आज चेन्‍नई हवाईअड्डे पर भव्‍य स्‍वागत किया गया। फिडे विश्‍वकप फाइनल के दौरान प्रज्ञानानंदा ने विश्‍व नम्‍बर एक मैग्‍नस कार्लसन के विरूद्ध शानदार प्रदर्शन किया था। उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के बावजूद कार्लसन फिडे विश्‍वकप विजेता बने। परिणाम स्‍वरूप भारतीय ग्रैंड मास्‍टर प्रज्ञानानंदा फिडे विश्‍वकप 2023 के उपविजेता के रूप में उभरे। हवाई अड्डे पर प्रज्ञानानंदा ने स्‍वागत के लिए आई भीड़ को देखकर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की।

बता दें कि प्रज्ञानानंदा अजरबैजान के बाकू में हुए फिडे विश्व कप फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से बृहस्पतिवार को टाइब्रेक में 1.5 – 0.5 से हार गए लेकिन फाइनल तक के सफर में उन्होंने कई दिग्गजों को हराया। इस प्रदर्शन के बाद उन्होंने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2024 के लिये क्वालीफाई कर लिया और विश्वनाथन आनंद के बाद ऐसा करने वाले वह दूसरे भारतीय हैं।

 

 

PM मोदी को लेकर 80 फीसदी भारतीयों की राय पॉजिटिव: PU Survey

80-percent-Indians-have-fav.jpg

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  को लेकर करीब 80 प्रतिशत भारतीयों की अनुकूल राय है। पीयू रिसर्च सेंटर के एक सर्वेक्षण  के PM मोदी को लेकर कराए गए एक सर्वे में यह बात सामने आई है। इसमें शामिल किये गए प्रत्येक 10 में से सात भारतीय का मानना कि उनका देश हाल के समय में अधिक प्रभावशाली हो गया है।

मंगलवार को जारी सर्वेक्षण के परिणाम के अनुसार, प्रत्येक 10 में से लगभग आठ भारतीय मोदी के बारे में अनुकूल विचार रखते हैं, जिनमें से अधिकतर (55 प्रतिशत) का दृष्टिकोण ‘बहुत अनुकूल’ है । प्रधानमंत्री के रूप में यह मोदी का दूसरा कार्यकाल है और वह 2024 में भी सरकार बनाने का विश्वास जता रहे हैं.। पीयू सर्वेक्षण में पाया गया कि केवल 20 प्रतिशत भारतीयों ने 2023 में मोदी के बारे में प्रतिकूल राय व्यक्त की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता कायम है। भाजपा ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता निश्चित रूप से कायम है । भारत और दुनिया में अधिकांश लोग मानते हैं कि भारत का वैश्विक प्रभाव मजबूत होता जा रहा है। पार्टी ने कहा कि यह सर्वेक्षण इस बात का प्रमाण है।

इमरान खान की न्यायिक हिरासत की अवधि 13 सितंबर तक बढ़ाई

3363160-untitled-67-copy.webp

पाकिस्तान की विशेष अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गोपनीय दस्‍तावेज मामले में न्यायिक हिरासत की अवधि 13 सितंबर तक बढ़ा दी है। यह निर्देश इस्लामाबाद उच्च न्यायालय द्वारा तोशाखाना मामले में उनकी तीन साल की जेल की सजा को निलंबित करने के एक दिन बाद आया है।

यह मामला गुप्‍त राजनयिक दस्तावेज़ से संबंधित है जो कथित तौर पर इमरान खान के पास से गायब हो गया था। उनकी पार्टी का आरोप है कि इसमें इमरान खान को सत्ता से बेदखल करने की अमरीका की ओर से कथित धमकी दी गई थी।

लापता सिफर के मामले में सुनवाई करने के लिए न्यायाधीश अबुअल हसनत जुल्करनैन आज जेल पहुंचे थे। उन्होंने सुनवाई के बाद फैसला सुनाया कि इमरान की हिरासत अवधि बढ़ाई जा रही है। बता दें कि सिफर एक सरकारी दस्तावेज है, जिसे इमरान ने पिछले साल पीएम कार्यालय से बाहर होने से पहले अपनी राजनीतिक सभा के दौरान लहराया था।

आंतरिक मंत्रालय द्वारा व्यक्त की गई सुरक्षा चिंताओं के बीच कानून मंत्रालय की मंजूरी के बाद मामले की सुनवाई अटक जिला जेल में हुई थी।  इस बीच, एक विशेष अदालत ने आज पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरेशी को इस मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पूर्व विदेश मंत्री को इस महीने की शुरुआत में संघीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत की स्थापना की गई है।

जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां दिल्ली में जोरशोर हो रही

iuuiuuimai_-_2023-08-22t161604.170-sixteen_nine.webp

देश की राजधानी दिल्ली में नौ और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसको देखते हुए दिल्ली सचिवालय और केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया।

केंद्र सरकार के सभी ऑफिस 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे. मंत्रालय ने आदेश में कहा, ‘‘वृहद पैमाने पर आयोजन और इंतजाम के मद्देनजर जी-20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों को आठ सितंबर से 10 सितंबर, 2023 तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है.’’

एनडीएमसी भी पिछले वर्ष से ही राष्ट्रीय राजधानी के सौंदर्यीकरण के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य कर रहा था। इसके एक भाग के रूप में एनडीएमसी ने शहर में प्रमुख स्थानों पर 20 मूर्तियां लगाई हैं और 11 फव्वारे स्थापित किए हैं। नई दिल्ली नगर निगम के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि 80 हजार से अधिक पौधों के गमले लगाए गए हैं जबकि 43 हजार पौधे जगह-जगह लगाए गए हैं। शिखर सम्मेलन को यादगार बनाने के लिए मध्य दिल्ली में एक धरोहर उद्यान भी बनाया जा रहा है।

 

scroll to top