कौशिक एन्क्लेव की गली नंबर 44 में जलभराव से लोग परेशान, बच्चों और मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

2-12.jpeg

दिल्ली । बुराड़ी, दिल्ली: कौशिक एन्क्लेव की गली नंबर 44, राम जानकी चौक इलाके में लंबे समय से जलभराव की समस्या से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। सड़क पर इतना पानी जमा है कि बच्चों को स्कूल जाने और कामगारों को अपने काम पर पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के बाद स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। सबसे बड़ी चिंता मेडिकल इमरजेंसी को लेकर है। आपात स्थिति में मरीजों और उनके परिजनों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे किसी भी गंभीर परिस्थिति में बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।
जलभराव के कारण आसपास गंदगी और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों को डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों का खतरा सताने लगा है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि इलाके से जल्द से जल्द पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि बच्चों, बुजुर्गों, कामगारों और मरीजों को रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।
(समस्या से जुड़ी जानकारी आप mediainvite2017@gmail.com पर मेल कर सकते हैं)

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top