दिल्ली । राहुल गांधी और कांग्रेस अब भारतीय जीवन की आधार ‘माँ’ को अपमानित कर रहे हैं। ऐसी ज़ाहिलियत से भरी सोच बता रही है कि वामपंथी ने पूरी कांग्रेस पर कब्जा कर लिया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों में – “ये मा-ओवादी मु-स्लिम लीगी कांग्रेस MMC है”।
राजनीति के लिए ढेर सारे मुद्दे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ख़ूब घेरिए। किन्तु माँ के प्रति ऐसी नफ़रत क्यों राहुल जी? कोई भी भारतीय व्यक्ति क्या कभी माँ को लेकर ऐसे निकृष्टतम कुकृत्य का हिस्सा भला कैसे बन सकता है?
अभी कुछ लोग इसे भी जस्टिफाई करने आएंगे। ऐसे में कांग्रेस और रसातल में जाएगी। भारत मातृशक्ति, मातृपूजक देश है। हम भारत को भारत माता यूं ही नहीं कहते हैं। बाक़ी इटली में घनघोर पैट्रियार्की है। ऐसे में इटली की क्रूर पैट्रियार्की वाले कॉन्सेप्ट में पले-बढ़े राहुल गांधी — माँ का अपमान करना भला क्यों भूलेंगे?
है न ? किन्तु राहुल गांधी ये न भूलें कि ये भारत है। जो — “या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥” को जीता है। सो, तय मानिए कि ‘माँ’ के प्रति अनादर और नफ़रत का ये कुकृत्य आपको ले डूबेगा। गद्दार वामपंथी इकोसिस्टम कांग्रेस और राहुल गांधी की राजनीति को ख़त्म कर देगा।



