
खाने से अलग उन्होंने सलाद क्यों मंगाया होगा, इस पर कयास ही लगाया जा सकता है। आम तौर पर शाम को रिपोर्टर जब थककर होटल के कमरे में पहुंचता है तो उसे सलाद की तलब उठती है। उन्होंने अपने पोस्ट में ना होटल का नाम लिखा और ना यह बताया कि सलाद के साथ कमरे में और क्या व्यवस्था थी? बहरहाल यह उनका निजी मामला है। आगे वे पत्रकार भी हैं। जितना चाहें बताए, जितना चाहें छुपाएं।
राजीव रंजन की पोल खोल करते हुए स्वाति ने लिखा :
न्यूज 24 के राजीव रंजन जी की रिपोर्टिंग देख रविश कुमार जी के आगाज़ ‘रवीश की रिपोर्ट’ याद आती है..बस अंजाम रवीश सा न हो इसलिए छोटी बहन की एक राय है!
रुम सर्विस में ग्रीन सलाद लेना बंद कीजिए!! होटल 5 सितारा नहीं होगा 3 सितारा भी होगा..अयोध्या नहीं सिवान छपरा होगा तब भी लम सम बिल यही होगा..अब ग्रीन सलाद रूम में ऑर्डर करने का तुक आप जानो! होटल है मेरा इसलिए जानती हूं..
तो श्री राम के नाम पर ओछी और सस्ती बातें बंद कीजिए..
और हां एक बार वेटिकन सिटी भी जाकर पता कीजियेगा..अब मैं 8 साल पहले गई थी तो आज का पता नहीं..मगर वेटिकन सिटी से ठीक बाहर निकलकर फ्रेंच फ्राई और बर्गर चॉकलेट मिल्क के साथ लिया था तो लगभग 113 यूरो आया था खर्च..आज का हिसाब आप कर कीजिएगा.. (आज यह लगभग 24,000 रुपए के आस पास बैठेगा)।
राजीवजी के एक मित्र कह रहे थे कि वे शाम में होटल के कमरे में बैठकर अकेले सलाद कैसे खा सकते हैं? क्या पूरे अयोध्या में शाम में उनके साथ सलाद खाने वाला कोई एक मित्र भी नहीं है।



