एसडीएम फिरोजाबाद से मिले कालाकल्प परिषद के संस्थापक मोहित माधव, सांस्कृतिक एवं विरासत संरक्षण पर हुई सार्थक चर्चा

unnamed-8.jpg

फिरोजाबाद। कालाकल्प कल्चरल रिसर्च एंड प्रमोशन काउंसिल के संस्थापक मोहित माधव ने सोमवार को तहसील कार्यालय में एसडीएम फिरोजाबाद श्री अंकित वर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भारतीय संस्कृति, स्थानीय विरासत, लोककला, साहित्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक संवाद हुआ।

भेंट के दौरान मोहित माधव ने कालाकल्प परिषद की गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं से एसडीएम को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि परिषद का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं, लोककलाओं, साहित्य एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण, शोध और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य करना है।

बैठक में स्थानीय सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने, युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर कवि एवं सांस्कृतिक चिंतक डॉ. ए.पी. चैनपुरिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के विषय में अपने विचार साझा किए।

मोहित माधव ने एसडीएम श्री अंकित वर्मा का आत्मीय स्वागत, समय एवं सकारात्मक संवाद के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सांस्कृतिक संस्थाओं के बीच सकारात्मक समन्वय से स्थानीय कला, संस्कृति और विरासत को नई दिशा एवं व्यापक पहचान मिल सकती है।

कालाकल्प परिषद ने भविष्य में फिरोजाबाद की सांस्कृतिक विरासत, कलाकारों एवं स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाली गतिविधियों के लिए प्रशासन के साथ सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top