विहिप ने हिन्दू युवतियों और महिलाओं से भी जिहादियों के खिलाफ विशेष सतर्कता बरतने की अपील की

unnamed-9.jpg
संजीव कुमार
दिल्ली । हिन्दू युवती मुस्कान की नृशंस हत्या पर विहिप का तीव्र आक्रोश; आरोपी जिहादी इमरान के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की मांग, हिन्दू युवतियों के लिए जिहादी ट्रेनर रखने पर कार्रवाई करेगा बजरंगदल

नई दिल्ली: जनकपुरी–तिलक नगर क्षेत्र में कल देर शाम 20 वर्षीय हिन्दू युवती मुस्कान की उसके घर में घुसकर जिहादी जिम ट्रेनर इमरान (25 वर्ष) द्वारा चाकुओं से गोदकर की गई बर्बर हत्या की घटना ने राजधानी को स्तब्ध कर दिया है। विश्व हिन्दू परिषद् इस जघन्य हत्याकांड पर गहरा आक्रोश व्यक्त करती है तथा प्रशासन से आरोपी जिहादी के विरुद्ध त्वरित और कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग करती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिन्दू युवती मुस्कान और जिहादी इमरान के बीच पिछले कुछ महीनों से जान-पहचान थी। कल देर शाम किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी जिहादी ने मुस्कान के घर में घुसकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। विहिप मांग करती है कि पुलिस इस मामले में सभी उपलब्ध डिजिटल साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और बयानों की निष्पक्ष जांच करे ताकि किसी भी तथ्य को दबाया न जा सके।

विहिप इन्द्रप्रस्थ प्रान्त के मन्त्री श्री सुनील सूरी ने कहा कि राजधानी में युवतियों और महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। विहिप ने हिन्दू युवतियों और महिलाओं से भी जिहादियों के खिलाफ विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद, छलपूर्वक धर्मांतरण और सुनियोजित हिंसा जैसी जिहादी घटनाओं के प्रति समाज को निरंतर सजग रहने की आवश्यकता है।

विहिप ने दिल्ली के सभी जिम संचालकों एवं फिटनेस प्रतिष्ठानों को कड़े शब्दों में आगाह किया है कि वे अपने यहां कार्यरत सभी ट्रेनर्स और कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन (Police Verification) सुनिश्चित करें तथा हिन्दू महिलाओं के प्रशिक्षण में सुरक्षा मानकों और जवाबदेही से कोई समझौता न करें। प्रान्त मंत्री श्री सूरी ने कहा है कि हिन्दू महिलाओं के लिए किसी भी सूरत में जिहादी ट्रेनर नहीं रखे जाएं! बजरंग दल ऐसी व्यवस्थाओं पर कड़ी निगरानी रखेगा और अनदेखी पर संस्थागत जवाबदेही तय करेगा!

विश्व हिन्दू परिषद् दिल्ली पुलिस और न्यायिक प्रशासन से मांग करती है कि इस प्रकरण की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिले और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा हो।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top