बनारस । आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संचालित टेढ़ीनीम स्थित अन्नक्षेत्र में स्वच्छ एवं सुरक्षित ऊर्जा आपूर्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस क्रम में Gas Authority of India Limited (GAIL) के माध्यम से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन की आपूर्ति सुनिश्चित की गई तथा इस परियोजना का विधिवत शिलान्यास संपन्न हुआ।
यह पहल अन्नक्षेत्र में भोजन निर्माण की प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल एवं प्रभावी बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। PNG के उपयोग से न केवल ईंधन की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी, बल्कि प्रदूषण में कमी तथा कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं नायब तहसीलदार सहित GAIL के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से श्री सुशील कुमार (महाप्रबंधक, वाराणसी), श्री गौरी शंकर मिश्रा (महाप्रबंधक), श्री सुरेश तिवारी (महाप्रबंधक), श्री उदित सिन्हा (महाप्रबंधक), श्री कलाधर नारायण (महाप्रबंधक), श्री नवाजिश (उपमहाप्रबंधक), श्री प्रवीण सिंह एवं श्री चंदन (मुख्य प्रबंधक) उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके सान्निध्य में इस महत्वपूर्ण परियोजना का शिलान्यास संपन्न हुआ।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा में निरंतर नवीन पहलें की जा रही हैं, जिससे धाम की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बन सकें।
॥ श्री काशी विश्वनाथो विजयतेतराम ॥



