स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने समृद्ध भारत का अद्भुद विजन प्रस्तुत किया है

p8tov24o_narendra-modi-ndtv-file_625x300_20_April_19.avif

दिल्ली। किसी भी आधुनिक घर के निर्माण के लिए विकास के लिए प्लंबिंग अत्यधिक आवश्यक है। प्लंबिंग यानि कि बिजली, जल एवं मल-मूत्र के आवागमन के लिए तार, पाइपलाइन, वाल्व, सम्बंधित उपकरण, टैंक इत्यादि का जाल बिछाना। यह प्लंबिंग अदृश्य होती हैं। लेकिन इसके बिना न तो बिजली-पानी आएगा, न ही मल-मूत्र निकासी होगी। और यह प्लंबिंग करना परिश्रम का कार्य हैं, बोरिंग होता हैं।

यही प्लंबिंग राष्ट्र निर्माण के लिए बिछानी पड़ती है। जैसे कि सभी नागरिको के लिए आधार, बैंक अकाउंट, घर, शौचालय, बिजली, नल से जल, गैस प्रदान करना। निर्धनों एवं बुजुर्गो के लिए फ्री अन्न एवं आयुष्‍मान स्वास्थ्य उपलब्ध कराना।

इस नींव, इस प्लंबिंग को बिछाये बिना आप घर नहीं बना सकते है; उसे सुन्दर नहीं बना सकते। प्लास्टर एवं पेंट नहीं कर सकते है। टॉयलेट सीट, पंखा, बल्ब, टीवी, कंप्यूटर, AC पंखा नहीं लगा सकते है।

अब जब मूलभूत प्लंबिंग समाप्त होने वाली है या हो चुकी है, इस स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नयी तकनीकी का प्रयोग करके समृद्ध बनाने का आह्वान किया है।

इसके पूर्व के सम्बोधन में वे अधिकतर समय भारत में “प्लंबिंग” डालने की बात करते थे।
प्रधानमंत्री मोदी बतलाते है कि इस समृद्धि का आधार होगा नयी टेक्नोलॉजी। मिशन मोड में सेमीकंडक्टर के काम के आगे बढ़ाया है। इसी वर्ष भारत की बनी हुई, भारत में बनी हुई, भारत के लोगों द्वारा बनी हुई मेड इन इंडिया चिप्स, बाजार में आ जाएगी।

ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाना बहुत जरूरी है। हम परमाणु ऊर्जा क्षमता 10 गुना से भी अधिक बढ़ाने का संकल्प लेकर के आगे बढ़ रहे हैं। मिशन ग्रीन हाइड्रोजन में हजारों करोड़ रुपए इन्वेस्ट हो रहा है। सोलर एनर्जी 30 गुणा बढ़ चुकी है। समुद्र के भीतर के तेल के भंडार, गैस के भंडार, उसको खोजने की दिशा में एक मिशन मोड में काम करना चाहते हैं और इसलिए भारत नेशनल डीप वाटर एक्सप्लोरेशन मिशन शुरू करने जा रहा है।

नेशनल क्रिटिकल मिनरल (जो कंप्यूटर, सेल फोन, लड़ाकू विमान, मिसाइल, इलेक्ट्रिक वाहन, CAT एवं MRI इत्यादि में लगता है) मिशन हमने लॉन्च किया है, 1200 से अधिक स्थानों पर खोज का अभियान चल रहा है, और हम क्रिटिकल मिनरल में भी आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
देश के 300 से ज्यादा स्टार्टअप्स अब स्पेस सेक्टर में काम कर रहे हैं। हम स्पेस में भी अपने दम पर आत्मनिर्भर भारत गगनयान, अपना स्पेस स्टेशन बनाने की दिशा में हम काम कर रहे हैं।
मेड इन इंडिया फाइटर जेट्स के लिए जेट इंजन हमारा होना चाहिए।

मेडिसिन में रिसर्च और डेवलपमेंट में और ताकत लगाएं, हमारे अपने पेटेंट हो, हमारे अपनी बनाई हुई सस्ती और सबसे कारगर नई-नई दवाइयों की शोध हो। BioE3 (Biotechnology for Economy, Environment, and Employment) पॉलिसी भारत सरकार ने बनाई है जिसका उद्देश्य आर्थिक विकास, पर्यावरणीय स्थिरता और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए जैव प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना है।

ऑपरेटिंग सिस्टम से लेकर के साइबर सुरक्षा तक, डिप टेक से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक, सारी चीजें हमारी अपनी हो।
भारत की आवश्यकता के अनुसार हम अपना फर्टिलाइजर तैयार करें, हम औरों पर निर्भर ना रहे।
ईवी बैटरी, सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल्स के लिए जिन-जिन चीजों की आवश्यकताएं है, वो हमारी अपनी होनी चाहिए।

जो युवा मैन्युफैक्चरिंग के बारे में सोचते हैं, उभे अगर सरकार के नियमों में बदलाव करना है, तो प्रधानमंत्री जी को बताइए।

अगर हमें विश्व बाजार में अपने सामर्थ्य का लोहा मनवाना है, तो हमें क्वालिटी में निरंतर नहीं ऊंचाइयों को पार करना है। हमारे हर प्रोडक्ट का दम ज्यादा हो, लेकिन दाम कम हो।

हम स्वदेशी मजबूरी में नहीं, मजबूती के साथ उपयोग करेंगे। यह हमारी ताकत होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी अपने अनुभव से कहते है कि किसी दूसरे की लकीर छोटी करने के लिए अपनी ऊर्जा हमें नहीं खपानी है, हमें पूरी ऊर्जा के साथ हमारी लकीर को लंबा करना है।

स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स की बात हो, रेगुलेटरी रिफॉर्म्स की बात हो, पॉलिसी रिफॉर्म की चर्चा हो, प्रोसेस रिफॉर्म की चर्चा हो, कांस्टीट्यूशनल रिफॉर्म करने की जरूरत हो, हर प्रकार के रिफॉर्म्स (इन सभी रिफॉर्म्स पर अलग पोस्ट लिखी जा सकती है), ये हमारा लक्ष्य हैं।

नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स के लिए हमने एक टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय किया है। यह टास्क फोर्स समय सीमा में इस काम को पूरा करें। वर्तमान नियम, कानून, नीतियां, रीतियां 21वीं सदी के अनुकूल, वैश्विक वातावरण में अनुकूल हो।

एक बहुत बड़ा रिफॉर्म इनकम टैक्स एक्ट में हुआ है। करीब 280 से ज्यादा धाराएं हमने समाप्त करने का निर्णय किया है।

अगर सुरक्षा के प्रति उदासीनता बरतते हैं, तो समृद्धि भी किसी काम की नहीं रहती है।
राष्ट्र के सभी महत्वपूर्ण स्थलों को टेक्नोलॉजी के नए प्लेटफॉर्म द्वारा पूरी तरह सुरक्षा का कवच दिया जाएगा।

आत्मनिर्भरता का नाता हमारे सामर्थ्य से जुड़ा हुआ है और जब आत्मनिर्भरता खत्म होने लगती है, तो सामर्थ्य भी निरंतर क्षीण होता जाता है।

अंत में प्रधानमंत्री मोदी कहते है कि गरीबी क्या होती है, यह मुझे किताबों में पढ़ना नहीं पड़ा है।
यही एक स्वीकृति उन्हें पप्पू पॉवरपॉइंट एवं अन्य अति समृद्ध पॉलिटिशियन्स से अलग कर देती है।

हमारा अभी ब्रेनवाश नहीं हुआ है

quint-hindi-2019-01-2ad3cf4e-f9dc-4910-9527-22763cec6207-neuro_imaging.jpg.avif

स्वामी जीतेन्द्रानंद सरस्वती

जरा दिमाग पर जोर डालिये और मात्र दस साल पहले 2014 अगस्त याद कीजिये जब कांग्रेस ने प्रशांत किशोर को ठेका दिया था राहुल गांधी को राजनीति में चमकाने का! प्रशांत ने 350 करोड़ में राहुल गांधी को राजनीति का सूरज बना देने का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। अगस्त के आखिर में प्रशांत किशोर ने बाकायदा सोशल मीडिया पर एक विज्ञप्ति निकाली थी कि जो लोग सोशल मीडिया पर लिखने में एक्सपर्ट हैं वे उससे जुड़े और करीब 60 हजार लोगों की लिस्ट बनी थी मुंबई में एक मीटिंग रखी गई दूसरी बनारस में। लगभग पांच हजार लोगों को छांट कर एक आईटी सेल बनाई गई जो दिन रात कांग्रेस को अपग्रेड करते थे!

दूसरा आपको ‘द वायर’ याद हैं! जिसने अमित शाह के बेटे पर 300% मुनाफा कमाने का आरोप लगाया था और रातों रात चर्चा में आई थी?? हालांकि ‘द वायर’ ने बाद में केजरीवाल की तरह माफी भी मांगी और कोर्ट में जुर्माना भी भरा था लेकिन द वायर को चर्चा में आना था सो वह आ गई।

अब तीसरा हाल ही का ‘कैम्ब्रिज एनालिटिका’ को भी याद कीजिए कि हजार करोड़ लेकर कांग्रेस से सरकार बनवाने का कॉन्ट्रेक्ट इसी कम्पनी ने लिया था। ये कैम्ब्रिज अमेरिकी कंपनी हैं जिसने ट्रम्प का प्रचार किया था और कांग्रेस ने इसी बेस पर इसे राहुल गांधी के लिये हजार करोड़ देकर यहां भारत मे एप्रोच किया!

अब प्रशांत किशोर ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया हैं लेकिन जाते जाते आईटी सेल दे गया। उसकी बनाई आईटी सेल के हर व्यक्ति को बीस हजार महीने से लेकर योग्यता अनुसार लाख से ऊपर तक महीने की तनख्वाह दी जाती हैं। प्रशिक्षण देकर लाइव डिबेट के लिये तैयार किया जाता हैं।

हर विषय को कैसे हैंडल करना है, इसपर बाकायदा किताबे छपी हुई हैं और ये सब लोग रात दिन अपनी तनख्वाह बढ़ाने के चक्कर मे सोशल मीडिया पर लगे हुए हैं जो आज भी जारी है और हर महीने सैकड़ों करोड़ पानी की तरह इनपर कांग्रेस बहा रही है।

अब ‘द वायर’ जैसी हजारों वेबसाइट और ब्लॉग धड़ल्ले से चल रहे हैं जिनका काम सिर्फ न्यूज लिंक क्रिएट करना हैं और वही न्यूज बनानी है जो आईटी सेल चाहती हैं।

कैम्ब्रिज ने इनसे दो कदम आगे बढ़कर वो फार्मूला आजमाया जो ये गोरे शुरू से आजमाते हैं। कैम्ब्रिज ने 2014 के वोट प्रतिशत और किस जगह से कितने आये किस जाति से कितने आए इसकी डिटेल निकाली और इन वोटों को तोड़ने की उसने बाकायदा आधिकारिक घोषणा की कि वह इस हिंदुत्व की एकता को ही तोड़ देंगे ‘न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी’।

प्रशांत किशोर से लेकर केंब्रिज के बीच और भी बहुत प्रयास हुए हैं।

अब इस गेम को समझिए की कहाँ से आते हैं वो फोटोशॉप जो नफरत फैलाते हैं? कैसे गलत न्यूज रातों रात वायरल हो जाती हैं? कैसे मोदी के बयान को तोड़कर उसे गलत सिद्ध करने के लिये तुरन्त लिंक न्यूज फैल जाते हैं? कैसे अखबार की एडिट कटिंग तुरन्त मिल जाती हैं? लेकिन बात यहीं तक नही हैं ये मोदी विरोध के चक्कर मे कब देश का विरोध करने लगे उन्हें भी नहीं पता! कब जातिवाद के चक्कर में धर्म को गालियां देने लगे इन्हें भी नही पता हैं! मोदी विरोध के फेर में ये भारत को ही गालियां देने लगे हैं।

आईटी सेल के हर व्यक्ति को मोदी विरोध का पैसा मिलता हैं। जो जितना ज्यादा प्रभावी ढंग से विरोध करेगा उतना ही ज्यादा पैसा हैं लेकिन इसका ये मतलब तो नही की हमारी अक्ल घास चर रही हैं! केवल चार साल में इनका फैलाया जहर इस हद तक फैल गया कि दिमाग में एक दूसरे के लिए सिर्फ नफरत को जगह हैं बाकी ब्लेंक!

याद रखिये ‘अंध विरोध की काट अंधभक्त होना ही हैं’ हमारे आपके जैसे अंधभक्तो ने प्रशांत किशोर, द वायर और कैम्ब्रिज जैसो को घुटनों पर ला दिया हैं और आगे भी कोई देशविरोधी होंगे तो उन्हें भी लाएंगे!

हिन्दू समाज के परिष्कार के लिये हुई विहिप की स्थापना

Vishva_Hindu_Parishad_Logo.png

अम्बरीष

दिल्ली । विश्व हिन्दू परिषद अपनी जीवन यात्रा के 61 वर्ष पूर्ण कर रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस पर परिषद् की स्थापना एक दैवी संयोग ही है,श्रीकृष्ण के अवतार के कालखण्ड में देश की परिस्थिति और परिषद के स्थापना के समय देश की स्थिति में अनूठा साम्य दिखता है। 61 वर्ष की गौरवशाली यात्रा के कुछ अविस्मरणीय और अनूठे पड़ाव हैं,कुछ को पढ़ा है, कुछ को बड़ों से सुना है और कुछ का तो स्वयं मैं प्रत्यक्षदर्शी हूं। स्थापना काल के समय कैसा मनोहारी रहा होगा वह दृश्य ? स्वामी चिन्मयानन्द जी के आश्रम संदीपनी साधनालय मुंबई में,विश्व भर के हिन्दुओं की दिशा और दशा के चिंतन हेतु एकत्रित देश के लब्धप्रतिष्ठित महानुभाव स्वामी चिन्मयानन्द जी, संघ के द्वितीय सरसंघचालक पूज्य श्री गुरूजी, श्री के.एम्. मुनशी , मास्टर तारा सिंह,पूज्य कुशक बकुला, पूज्य सुशील मुनि सदृश मनीषी।

उनके द्वारा विराट हिन्दू समाज को जाति,मत,पंथ और भाषा से ऊपर उठ हिन्दू के नाते संगठित करने का संकल्प। प्रयाग के पावन संगम तट पर महाकुम्भ के अवसर पर आयोजित प्रथम विश्व हिन्दू सम्मलेन का ऐतिहासिक दृश्य हिन्दू समाज ने वर्षों बाद अपने सभी मत पन्थों के पूज्य धर्माचार्यों को एक मन्च पर देखा, यह सुयोग बन पाया पूज्य श्री गुरूजी की प्रेरणा और विश्व हिन्दू परिषद के प्रथम महामन्त्री दादा साहब आप्टे के अनथक श्रम से, स्मरण आ रहा है पूज्य संतो के मार्मिक भाषण के अंश,मैं इस विराट हिन्दू समाज का अंगभूत घटक हूं, मेरे पंथ के प्रथम पुरुष ने हिन्दू समाज के संगठन और परिष्कार के लिये ही इस पंथ की स्थापना की थी हम अनवरत इस पुनीत कार्य में लगे हैं और लगे रहेंगे। 1969 में उडुपी में हिन्दू सम्मलेन मन्च पर विराजमान पूज्य संतों द्वारा उदघोष “हिन्दवः सोदरा सर्वे न हिन्दू पतितो भवेत” अश्पृश्यता के विरुद्ध प्रस्ताव पारित ,हिन्दू के लिये ऐतिहासिक क्षण ।

-1979 प्रयागराज के संगम तट पर ही द्वितीय विश्व हिन्दू सम्मेलन तब तक परिषद् का विस्तार 7 समुद्र पार तक पहुँच चूका था देश विदेश के हिन्दू समाज और धर्म धाराओं का मिलन हुआ। 1981 में मिनाक्षीपुरम के दुर्भाग्यपूर्ण धर्मान्तरण के बाद गिरिवासी वनवासी बंधुओं के बीच सेवा कार्यों की श्रंखला खड़ी करने का संकल्प ,”धोखा लालच पेट्रो डालर नहीं चलेगा” का शंखनाद। बड़े परिमाण में सेवा कार्य आरम्भ का संकल्प लिया गया। 1983 में गंगा माता और भारतमाता रथारूढ़ हो एकात्मता यात्रा के रूप में गांव गली गलियारे में अपने भक्तों के बीच निकलीं,सभी भेद टूट गये पूरे देश के दिग-दिगन्त में गूँज उठा भारतमाता की जय गंगा माता जय का जयघोष। 1984 श्री अयोध्या जी में सरयू की पावन रेती पर पूज्य संतों के नेतृत्व में रामभक्तों ने संकल्प लिया रामलला की जन्मभूमि पर विदेशी आक्रमणकारी बाबर के नाम पर बनी ईमारत में ताले में बन्द रामजी के विग्रह को मुक्त कर भव्य राममन्दिर के निर्माण का,आकाश गुंजायमान हो गया “बच्चा बच्चा राम का जन्म भूमि के काम का” , “राम लला हम आयेंगे मंदिर यहीं बनायेंगे”, “राम ने उत्तर दक्षिण जोड़ा भेदभाव का बन्धन तोड़ा” और आरम्भ हो गया दुनिया का सहस्त्राब्दी का सबसे बड़ा जनांदोलन। यह आन्दोलन लाखों राममंदिर में कोई एक और राममन्दिर बनाने के लिये नहीं अपितु राष्ट्रीय स्वाभिमान के पुनर्प्रतिष्ठा के रुके हुये उस महाअनुष्ठान का अगला चरण था जिसका आरम्भ देश के प्रथम गृहमन्त्री सरदार पटेल ने सोमनाथ के मन्दिर के पुनर्प्रतिष्ठा से की थी।

6 दिसम्बर 1992 को हिन्दू शक्ति ने पराधीनता के प्रतीक ढाँचे को ढहा दिया। हिन्दू के इस विराट सामूहिक शक्ति प्रदर्शन का सुपरिणाम रामजी के मन्दिर निर्माण की बाधाएं दूर हुईं भव्य मंदिर तीव्र गति से पूर्णता की ओर अग्रसर है। हिन्दू समाज के सम्मान के प्रत्येक संघर्ष में परिषद का अनूठा योगदान है। अमरनाथ यात्रा का पुनर्जीवन,रामसेतु आन्दोलन,गऊ रक्षा समर्पित कार्यकर्ताओं और हिन्दू समाज की श्रद्धा के बल पर हिन्दू जागरण में परिषद ने अग्रणी भूमिका निभा रहा है। महर्षि देवल, परशुरामाचर्य,स्वामी रामानन्द तथा स्वामी दयानन्द की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए परिषद अपने स्थापना काल से ही धर्मान्तरित बंधुओं के घर वापसी के सत्कार्य में लगा है । मठ मंदिर,अर्चक पुरोहित ,तीर्थ और संस्कृत की पुनर्प्रतिष्ठा का कार्य भी परिषद् सफलता पूर्वक कर रहा है । गिरिवासी वनवासी अञ्चल में अपने बंधुओं के बीच सेवा कार्यों की श्रृंखला विविध उपक्रमों से परिषद समाज देवता की साधना में निरन्तर लगा हुआ है।
संगठन बढ़ा कार्य बढ़ा लेकिन 61वर्ष में हिन्दु समाज और देश के समक्ष चुनोतियाँ भी बढ़ी हैं।

गऊ माँ के देश में उसका बहता हुआ रक्त, अपने ही देश में शरणार्थी काश्मीरी हिन्दू, बांग्लादेशी घुसपैठिये,जेहादी आतंकवाद,लव जेहाद, नक्सलवाद, विदेशी धन से ईसाईकरण,हिन्दू समाज के विखंडन के षडयंत्र , सिमटती पतितपावनी गंगा तथा पर्यटन केंद्र में बदल रहे तीर्थस्थल राष्ट्रहित की भी कीमत पर तुष्टिकरण । इन चुनौतियों का सामना करने के लिये हमें अनथक श्रम कर गिरिवासीवनवासी,नगरवासी,ग्रामवासी हिन्दू समाज में से लक्षाधिक कार्यकर्त्ता खड़ा कर गांव गांव तक संगठन के तंत्र को फैला देने का संकल्प करना है और उसे पूर्णता की ओर पहुंचाना है।

हमारा लक्ष्य संगठित ,आग्रही, सक्रिय, जागरूक श्रद्धालु और आक्रामक हिन्दू । हम सफल ही होंगे हमारी ध्येयनिष्ठा और श्रम के साथ हमारे रामजी की कृपा हमारे साथ है।

(लेखक विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता हैं)

संग्राम सेनापति

p8tov24o_narendra-modi-ndtv-file_625x300_20_April_19.avif

~ रमेश पतंगे

मुंबई । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 79वें स्वतंत्रता दिवस का भाषण, हमेशा की तरह, उत्कृष्ट रहा — ऐसा प्रमाण पत्र देने की कोई आवश्यकता नहीं। यह भाषण 102 मिनट का था। ऐसे भाषण से राष्ट्रीय नेतृत्व के गुण झलकते हैं। राष्ट्र का नेता कठोर, दूरदर्शी, देश के भीतर और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का गहरा ज्ञान रखने वाला, सही समय पर सही और कठोर निर्णय लेने वाला, और उन निर्णयों के परिणामों की पूर्ण समझ रखने वाला होना चाहिए। इस संदर्भ में दुनिया के कुछ नेताओं का उल्लेख किया जाना उचित होगा । प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका का नेतृत्व थिओडोर रूजवेल्ट ने किया और इन सभी गुणों का प्रदर्शन उनके नेतृत्व में दिखा। द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका के नेता फ्रैंकलिन रूजवेल्ट थे, ब्रिटेन के नेता विंस्टन चर्चिल थे। बाद में रूस से संघर्ष करने वाले जॉन एफ. कैनेडी थे। इन सभी नेताओं के नेतृत्व में उपरोक्त गुणों का चरम दिखाई देता है। हाल के समय में मार्गरेट थैचर, जर्मनी की एंजेला मर्केल, सिंगापुर के ली कुआन यू भी ऐसे महान नेताओं की पंक्ति में खड़े होते हैं। आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सूची में सहजता से शामिल होते दिखाई देते हैं।

अपने लंबे भाषण में नरेंद्र मोदी ने बहुत दृढ़ता से पाकिस्तान को चेतावनी दी कि भारत परमाणु युद्ध की धमकी से नहीं डरता। हम किसी भी प्रकार का ब्लैकमेल सहन नहीं करेंगे। सिंधु जल समझौते के संदर्भ में उन्होंने कहा कि “रक्त और पानी एक साथ बह नहीं सकते। सिंधु का पानी बंद मतलब बंद।” ऑपरेशन सिंदूर के बारे में उन्होंने कहा कि हमने सेना को पूरी आज़ादी दी, उन्होंने रणनीति तय की, लक्ष्य चुना और लक्ष्य पर प्रहार किया। कई दशकों के बाद यह पराक्रम हमारी सेना ने किया। रक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए हम लड़ाकू विमानों के स्वदेशी उत्पादन पर काम कर रहे हैं। स्वावलंबी और आत्मनिर्भर भारत हमारा लक्ष्य है। ट्रम्प का नाम लिए बिना उन्होंने संकेत दिया कि आर्थिक धमकियों के आगे भारत नहीं झुकेगा।

कुछ दशक पहले कटोरा लेकर भीख मांगने वाले देश के रूप में ही दुनिया में भारत की छवि थी। चीन से मार खाने वाला और पाकिस्तानी आतंकवादियों से झुलसा हुआ भारत — यही भारत की पहचान थी। वैश्विक शांति के खोखले प्रवचन देने वाला, लेकिन अपने नागरिकों की रक्षा करने में असमर्थ भारत — इस दुर्बल भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दस वर्षों में सीधा खड़ा कर दिया, स्वाभिमानी बना दिया। आज का भारत जैसे को तैसा ही जवाब देने वाला भारत बन चुका है।

ऐसे भारत का सपना सुभाषचंद्र बोस ने देखा था, स्वामी विवेकानंद ने देखा था, स्वातंत्र्यवीर सावरकर ने देखा था, सरदार पटेल ने देखा था और इस सपने को साकार करने का काम पिछले सौ वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं संघ के स्वयंसेवक हैं और उन्हें इस पर गर्व है। मातृभूमि की सेवा के लिए जीवन समर्पित करने की प्रेरणा उन्हें संघ से ही मिली है।

इस बार लाल किले से अपने भाषण में उन्होंने संघ शताब्दी का अत्यंत संक्षिप्त उल्लेख किया। उनके ही शब्दों में —
“आज, मैं गर्व के साथ कहना चाहता हूं कि 100 साल पहले, एक संगठन का जन्म हुआ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ। राष्ट्र की सेवा के सौ वर्ष एक गौरवपूर्ण, स्वर्णिम अध्याय हैं। ‘व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ के संकल्प के साथ, मां भारती के कल्याण के उद्देश्य से, स्वयंसेवकों ने अपना जीवन हमारी मातृभूमि के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।”

देश के प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस के भाषण में संघ का गौरवपूर्ण उल्लेख होना, यह पहला ही प्रसंग है। देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू संघ के घोर विरोधी थे। उनकी पुत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने भी वही परंपरा आगे बढ़ाई, और सोनिया गांधी परिवार भी उसी विरासत में जी रहा है। कौन किस विरासत में जीना चाहता है, यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संघ की विरासत में जीने वाले प्रधानमंत्री हैं। संघ का मंत्र है — “राष्ट्र प्रथम, अन्य सभी बातें बाद में।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण में ‘मां भारती’ जैसे शब्द बार-बार प्रयोग करते हैं। भारतमाता की कर्ममय भक्ति संघ की विचारधारा का आधार है।

इससे पहले भी स्वयंसेवक अटल बिहारी वाजपेयी भी देश के प्रधानमंत्री थे। लाल किले से उनके भी भाषण हुए, लेकिन उन्होंने अपने भाषण में अकारण संघ का उल्लेख नहीं किया । महान राजनेता वही है जो सही समय पर सही बात कहे। संघ शताब्दी का वर्ष यही सही समय है और इस समय को पकड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ के बारे में कहा है। उन्होंने व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के संघ मंत्र का उच्चारण किया।

संघ की शताब्दी का अर्थ क्या है? यह शताब्दी राष्ट्र जागरण की शताब्दी है। यह ‘स्व’ बोध जागरण की शताब्दी है। यह समरस समाज जीवन निर्माण की शताब्दी है। यह शताब्दी ‘स्व’ कर्तव्य जागरण की शताब्दी है। यह राष्ट्र को सामर्थ्यवान बनाने वाले त्यागमय परिश्रम की शताब्दी है। यह राष्ट्र को समृद्ध बनाने वाले महान यज्ञ की शताब्दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महान राष्ट्र के पुनर्निर्माण के संग्राम के महान सेनापति हैं। इसलिए उनका संघ विषयक वक्तव्य कोई औपचारिक भाषण नहीं, बल्कि आचरण के मंत्र हैं — इसका यही अर्थ निकालना होगा। ऐसे महान नेता को अंतःकरणपूर्वक वंदन!

(अनुवादक हेमंत मुक्तिबोध)

scroll to top