गुरु गोविन्द सिंह के साहबजादों को दी गई क्रूर यातनाओं और बलिदान का स्मृति दिवस

images-9.jpeg

दिल्ली । दिसम्बर माह की 21 से लेकर 27 के बीच गुरु गोविन्द सिंह के चारों पुत्रों को दी गई क्रूरतम यातनाओं और बलिदान की तिथियाँ हैं। ऐसा उदाहरण विश्व के किसी इतिहास में नहीं मिलता। इनमें 26 दिसम्बर के दिन दो अवोध बालकों ने स्वत्व और राष्ट्र संस्कृति की रक्षा के बलिदान दिया। प्रधानमंत्री श्रीनरेंद्र मोदी ने इस दिन को “वीर बाल दिवस” के रूप में मनाने का आव्हान किया है।

सनातन संस्कृति, राष्ट्र और परंपराओं की रक्षा केलिये भारत में असंख्य बलिदान हुये हैं। इनमें कुछ परिवारों की तो पीढ़ियों का बलिदान हुआ। इसमें गुरु गोविन्दसिंह की वंश परंपरा भी है। दिसम्बर के अंतिम सप्ताह गुरु गोविन्द सिंह के चारों पुत्रों और माता को दी गई क्रूरतम यातनाओं और उनके बलिदान का विवरण आज भी रोंगटे खड़े कर देता है। इस बलिदान का स्मरण सामाजिक स्तर पर पूरा देश 21 दिसम्बर से 27 दिसम्बर के बीच करता है। फिर भी 26 दिसम्बर वह तिथि है जब दो अबोध बालकों को क्रूरतम यातनाएँ दी गई थीं। वर्ष 2023 में भारत सरकार ने शासकीय स्तर पर आयोजन की घोषणा की। और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का आव्हान भी किया।

सिक्ख परंपरा में गुरु गुरु गोबिंद सिंह दसवें गुरू थे। उनके पुत्रों के बलिदान ईस्वी सन् 1705 में हुये। इनमें दो सबसे छोटे पुत्रों साहिबजादा जोरावर सिंह व साहिबजादा फतेह सिंह का बलिदान 26 दिसम्बर को बहुत छोटी सी आयु में हुआ था। यह सिख पंथ के गरिमामयी गौरव परंपरा और राष्ट्र संस्कृति की रक्षा के लिए दी गई प्राणों क आहूति थी । उनके दो पुत्रों ने युद्ध भूमि में वीरता और अनोखे साहस का परिचय दिया वहीं दो छोटे साहिबजादों ने जिन्दा दीवार में दफ़न होना पसंद किया पर धर्मांतरण न किया। उनके सबसे बड़े पुत्र की आयु सत्रह वर्ष और सबसे छोटे पुत्र की आयु मात्र पाँच वर्ष थी । इनके साथ इनकी दादी माता गूजरी का बलिदान भी क्रूरतम यातनाओं के साथ हुआ ।

वह समय भारत में मुगल बादशाह औरंगजेब के शासन का अंतिम समय था । उसने सिख पंथ को जड़ से समाप्त करने का संकल्प कर लिया था। मुगल फौज पंजाब में फौज सिखों की तलाश में लगी थी। सिखों को को ढूंढ ढूंढ कर यातनाएँ दी जाने लगी। मतान्तरण का दबाब बना जो न मानें उनका बलिदान। उन दिनों सिखों के दसवें गुरु गोविन्द सिंह आनंदपुर किले में थे । मुगलों की फौज ने इस किले का घेरा डाला हुआ था। यह घेरा करीब छै माह तक पड़ा रहा। एक समय ऐसा आया जब किले का राशन पानी सब खत्म हो गया था। गुरू गोविन्द सिंह के सामने दो ही रास्ते थे एक अंतिम युद्ध लड़कर बलिदान हो जांय दूसरा सुरक्षित निकलकर युद्ध जारी रखा जाय। गुरु गोविन्द सिंह ने दूसरा मार्ग चुना। वे आनंदपुर से निकलकर चमकौर की ओर पहुँचे। यहां एक पुराना किला था वहां के निवासी सिख गुरु के प्रति श्रद्धा रखते थे। गुरु गोविन्द सिंह ने अपने परिवार और विश्वस्त सैनिकों के साथ यहीं आये। वे 21 दिसम्बर 1705 की रात थी जब वे चमकौर पहुँचे । गुरु गोविन्द सिंह जी आनंदपुर से निकलने की खबर मुगल सेना को लग गयी थी। मुगल फौज की एक टुकड़ी भी इस काफिले के पीछे चलने लगी। मुगलों की फौज का नेतृत्व सरहिन्द के नबाब बजीर खां के हाथ में था। जब गुरु गोविन्दसिंह चमकौर पहुँचे तो मुगल फौज ने चमकौर किले पर घेरा डाल लिया। चमकौर किले की यह इमारत पुरानी थी। वह इस स्थिति में नहीं थी कि लंबे समय तक सुरक्षित रह सके। कुछ दीवारें तो केवल मिट्टी की थीं। इतिहास की पुस्तकों में मुगल फौज की संख्या तीन लाख अंकित है।

जबकि किले के भीतर सिखों की संख्या मात्र दो हजार थी जिसमें सामान्य नागरिक और स्त्री बच्चे अधिक थे, सैनिक कम थे। सैनिकों की संख्या तो मात्र कुछ सैकड़ा ही थी। लेकिन सिख सेनानियों ने संख्या बल कम होने की चिंता नहीं की। सभी सिख सैनिकों ने साहस से मुकाबला किया। यहीं से यह कहावत प्रसिद्ध हुई कि “सवा लाख से एक लड़ांऊ”। यहाँ दो निर्णय हुये जत्थों के साथ युद्ध किया जाय और गुरुजी यनि गुरु गोविन्द सिंह को सुरक्षित निकाला जाय । जत्था तैयार करके युद्ध लड़ने की रणनीति बनी । और प्रत्येक जत्थें में केवल दस ही सैनिक होंगे। पहले जत्थे का नेतृत्व साहबजादे अजीत सिंह को सौंपा गया। अन्य सैनिकों ने साहबजादे को रोका पर अजीतसिंह न माने। गुरु गोविन्दसिंह ने अपने बेटे को स्वयं हथियार दिये । साहबजादे निकले और शत्रु सेना पर टूट पड़े। वे बहुत अच्छे तीरंदाज थे । उनके पास तीर कमान और तलवार दोनों थी। दूसरी ओर मुगल सैनिकों के पास बंदूकें भी थीं। सभी सिख सैनिक जानते थे कि युद्ध का परिणाम क्या होगा पर भी उन्होंने युद्ध किया और अपने अंतिम तीर तक युद्ध किया। तलवार से भी तब तक युद्ध किया जब तक तलवार टूट न गयी। कोई इस वीरता की कल्पना कर सकता है कि केवल दस सैनिकों को लेकर एक नायक ने युद्ध लड़ा हो फिर भी यह युद्ध दिन के तीसरे पहर तक चला। यह 23 दिसम्बर का दिन था जब साहबजादे अजीत सिंह का बलिदान हुआ। अगले दिन का युद्ध दूसरे साहबजादे फतेह सिंह के नेतृत्व में सिख जत्थे ने लड़ा। तब फतेह सिंह की आयु मात्र पन्द्रह साल थी। वे भी वीरता पूर्वक बलिदान हुये। तब पंच प्यारों ने गुरू जी से सुरक्षित निकल जाने का आग्रह किया । उनका आग्रह मानकर गुरु गोविन्द सिंह अपने परिवार और कुछ सैनिकों के साथ किले के गुप्त मार्ग से निकलना स्वीकार कर लिया। यह संख्या कुल इक्यावन थी। कहीं कहीं यह संख्या साठ भी लिखी है। बाकी लोगों ने किले में ही रहकर मुकाबला करने का निर्णय लिया ताकि मुगल सैनिकों को यह संदेह न हो कि गुरुजी निकल गये । चमकौर के पास सरसा नदी बहती थी।

यह 24 और 25 दिसम्बर 1705 की दरम्यानी रात थी । भयानक ठंड और मावट का मौसम। पानी बर्फ की तरह ठंडा था। अभी गुरू गोविन्द सिंह का काफिला नदी पार भी न कर पाया था कि वजीर खान को खबर लग गयी। उसकी सेना नदी पर टूट पड़ी। इस अफरा तफरी मे गुरु गोविन्द सिंह का परिवार बिखर गया। सबसे छोटे दो साहबजादे जोरावर सिंह सात वर्ष और जुझार सिंह पाँच वर्ष दादी माता गुजरी के साथ बिछुड़ गये इनके साथ न कोई सेवक और न कोई सैनिक। अंधेरी रात और भीषण सर्दी के बीच दादी दोनों बच्चों ने नदी पार की। दादी अंधेरे में ही दोनों बच्चों को लेकर जहाँ राह मिली उसी ओर चल दी। कितना चलीं कितनी राह निकली कुछ पता नहीं । सबेरा हुआ। सूरज निकला। एक स्थान पर थकान मिटाने रुकीं, बच्चो को भोजन भी जुटाना था। तभी एक व्यक्ति दिखा। जिसका नाम गंगू था । वह गुरू गोविन्द सिंह का पुराना सेवक था। उसने माता गुजरी को पहचाना और विश्वास दिलाकर अपने घर ले गया। उसके गाँव का नाम खैहैड़ी था । उसने भोजन दिया विश्राम कराया । और घर से निकल लिया। यह 25 दिसम्बर का दिन था। उसने खबर बजीर खान को दी और इनाम में सोने की मुहर प्राप्त की। शाम तक मुगल सैनिक आ धमके। माता गूजरी और दोनों बच्चो को पकड़ ले गये। उन्हे रात भर बिना कपड़ो के बुर्ज की दीवार पर बांधकर रखा गया । अगले दिन वजीर खान के सामने पेश किया गया । वह 26 दिसम्बर 1704 का दिन था। वजीर खान ने माता गुजरी और दोनों बच्चो से इस्लाम कुबूल करने को कहा। बच्चो ने इंकार करदिया। वजीर खान ने आदेश दिया कि यदि बच्चे इस्लाम कुबूल न करें तो इन्हे जिन्दा दीवार में चुन दिया जाय। बच्चों को भूखा रखा गया। रात भर फिर बुर्ज पर पटका। पर दोनों साहबजादे अडिग रहे। उन्हें 26 दिसम्बर को जिन्दा दीवार में चुन देने का आदेश दे दिया। फिर माता गूजरी को प्रताड़ना देने का क्रम आरंभ हुआ 27 दिसम्बर को उनके भी बलिदान हुआ। इस तरह दिसम्बर माह का यह अंतिम सप्ताह गुरु गोविन्द सिंह के चारों साहबजादों और माता गूजरी के बलिदान की स्मृति के दिन हैं ।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिसम्बर वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। और पिछले वर्ष से 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है ।

How The Hindu and Outlook India Published the Same Ankita Bhandari Headline With No Clear Attribution

2-1-11.jpeg

Delhi : The murder of Ankita Bhandari is a tragedy that demands care, accuracy, and restraint. It deserves journalism that separates facts from claims, grief from politics, and investigation from interpretation. That is precisely why recent coverage by two major Indian news organisations invites scrutiny—not for what they reported, but for how they framed it.

The Unsettling Similarity

Readers scrolling through news feeds recently encountered an unusual sight: two independent outlets carrying the exact same headline, word for word, on the Ankita Bhandari case. The duplication wasn’t a paraphrase or a shared theme—it was identical language, identical framing, identical moral conclusion.
In professional journalism, headlines are not incidental. They are the clearest expression of editorial judgement. When two independent newsrooms arrive at the same headline—verbatim—it raises a straightforward public-interest question:
Was this independently edited reporting, or was it sourced from somewhere else?

The Attribution Gap

If a story is carried from a wire service or shared news feed, journalistic norms are clear: attribute the source transparently. Doing so protects readers, clarifies accountability, and preserves editorial integrity.
Yet in this instance, no clear attribution was visible—neither in the headline nor in obvious story metadata. For readers, that absence matters. Without disclosure, audiences cannot tell whether:
the headline reflects original editorial judgement, a shared wire copy, or a political statement reproduced wholesale. Transparency is not optional in sensitive cases; it is foundational.

When Framing Becomes a Verdict

The shared headline did more than report a statement—it delivered a conclusion. By declaring that a flagship slogan “rings hollow,” the framing moved from describing a political claim to endorsing its moral weight.

This matters because the Ankita Bhandari case is not merely a political talking point. It is an active site of public grief, legal process, and institutional responsibility. Journalism’s role here is to interrogate claims, not to amplify them as verdicts—especially when those claims originate from one political actor.

Independent Media, Identical Voice?

Independence in journalism is not only about ownership or funding; it is also about editorial distance. Different newsrooms are expected to:
ask different questions,
foreground different facts,
and apply their own editorial reasoning.
When that diversity collapses into headline uniformity, readers are justified in asking whether narrative convergence is replacing independent judgement. MediaScan does not allege collusion. But patterns matter—and identical headlines across independent platforms are a pattern worth examining.

What’s Missing-and Why It Counts

Equally telling is what the coverage did not foreground:
no clearly presented official response alongside the political claim,
no primary legal documents or court references to anchor the narrative,
no expert voices to distinguish allegation from adjudication.
The result is a story that risks politicising a crime rather than illuminating it.

Why Readers Should Care

Repetition creates perception. When the same headline appears across outlets, it can feel like confirmation-even when it is not. Over time, this blurs the line between reported fact and repeated framing.
For a public already navigating mistrust and information overload, journalism must work harder, not less, to show how stories are sourced, edited, and framed.

The Questions That Remain

MediaScan leaves readers with questions-not accusations:
Was this a wire story, and if so, why wasn’t that made explicit?
How did two independent editorial desks arrive at identical wording?
Why was a political claim framed as a moral verdict in the headline?
What safeguards exist to prevent narrative herding in sensitive cases?
These are questions journalism should welcome. Accountability strengthens credibility; silence erodes it.

A Call for Clarity

Ankita Bhandari deserves justice. Her family deserves dignity. And readers deserve clarity about how narratives are formed—especially when they appear, word for word, across independent newsrooms.

Journalism’s power lies not in speaking with one voice, but in earning trust through transparency. MediaScan exists to ask these questions so the public can read with open eyes. Media Scan Watching the media, so the public can judge for itself.

पब्लिक के लिए व्यवस्था का पब्लिक धज्जी उड़ा देगा, दीदी ई बिहार है

Bihar-700x525.png-1.webp

रेखा सिंह

पटना। बीते जून माह में मैं पटना आई थी और किसी काम के लिए राजा बाजार गई थी। राजा बाजार मेरे घर से नज़दीक ही पड़ता है, इसलिए पटना आने पर मैं शॉपिंग के लिए वहीं जाना उचित समझती हूं।

हुआ यूं कि उस दिन मैं कोई ज़रूरी सामान लेने राजा बाजार गई और समान लेकर घर जल्दी वापस आना था इसलिए कैब बुक की, लेकिन कैब आने में दस मिनट लेट दिखा रहा था तबतक मेरी नज़र सामने से आती पिंक बस पर गई, जिसके बारे में कुछ दिन पहले ही अख़बार में पढ़ी थी- ‘ कि पटना में अब महिलाओं के लिए पिंक बस की सुविधा शुरू की गई है,जिससे महिलाओं को यातायात करने में काफी सुगमता होगी’। मैं समझ गई कि यही वो पिंक बस है, तो क्यों न इसी बस से आज घर का रुख किया जाय! मैं झट से सड़क के उस पार चली गई और बस के पहुंचने से पहले वहां जाकर खड़ी हो गई । बस – स्टॉप तो अभी भी पटना में हर जगह निर्धारित नहीं की गई है, इसलिए कहीं भी हाथ दिखाने पर बस रुक जाती है। मुझे अंदाजा था कि जहां मैं खड़ी हुई हूं बस वहां ज़रूर रुकेगी और बस रुक भी गई। बस रुकते ही महिला कंडक्टर ने हाथ बढ़ाकर कर बोली –  आईए, मैडम! कहां जाना है आपको? गोला रोड, आरपीएस मोड, शगुना मोड़, कहां ?

– जी, मुझे गोला रोड जाना है। यह बोलकर मैं बस के अंदर चली गई। अंदर भीड़ थी। सारे सीट भर चुके थे और कुछ महिलाएं हैंगर पकड़ कर खड़ी  थीं। मैं भी जाकर उनके पीछे खड़ी हो गई। बस अपने अगले पड़ाव के लिए निकल पड़ी।

मैं भी हैंगर पकड़े खड़ी – खड़ी ये पिंक बस की विशेष सुविधाएं के साथ – साथ महिला कंडक्टर को देखकर खुश हो रही थी। मन ही मन सोच रही थी कि अब बिहार में हर वर्ग की महिलाएं हर क्षेत्र में अपना अधिकार और कर्तव्य सुनिश्चित ही नहीं करा रहीं, बल्कि बढ़ – चढ़कर अपना योगदान भी दे रही हैं!  

मैं,बिहार में पहली बार किसी महिला को बस कंडक्टर के  कार्य- भार को संभालते देख रही थी। वो महिला आत्मविश्वास और ज़िम्मेदारी से भरी हुई दिख रही थी! यूनिफार्म तो नहीं पहन रखी थी उसने नार्मल सारी ही पहनी हुई थी लेकिन बिहारी पुरुष कंडक्टर से थोड़े कम, लेकिन ऊंची आवाज़ में हर पड़ाव आने से पहले यात्रियों को आगाह कर रही थी चढ़ने – उतड़ने के लिए।अगला पड़ाव आया और बस रुक गई। तकरीबन दस महिलाओं की एक झुंड दनादन बस में घुस गई। श्रीमती कंडक्टर जी ने उन सारी महिलाओं का  टिकट काटना शुरू किया।महिलाओं के झुंड में से एक महिला पीछे से हाथ बढ़ाकर कुछ पैसे कंडक्टर जी के हाथ थमा दीए। कंडक्टर जी,  पैसे गिनने लगी और गिनने के बाद बोली  ” ई त’  मात्र पांच लोक के ही टिकट के पैसा दिए हैं जी, आरो पैसवा न दीजिए?

झुंड से दूसरी महिला बोली – अरे, रख लो जी! हमलोग त’ रोजे आते – जाते हैं बसबा से ऐतने पैसबा देते हैं और कोई कुछ नहीं बोलता है! और तू केतना  हुज्जत करती हो…नया कंडक्टर बनी हो का?

अब महिला कंडक्टर जी, बोलने लगी ” देखिए आपलोग ऐसे कीजियेगा तो कैसे होगा? हमको भी अगीला को हिसाब देना पड़ता है न ? हम कहां से देंगे पैसबा, अपना बाप घर से लाएंगे का?

 -” तुमको बताना पड़ता है…किसको जी?”

उसी झुंड की तीसरी महिला बोली!

– किसको? जानते नहीं हैं? कंडक्टर, इस बात को बोलकर थोड़े पीछे सरक कर खड़ी हो गई! लेकिन झुंड से अभी भी आवाज़ आ ही रही थी। पीछे बैठी सभी महिलाएं, साथ में मैं भी ये सब तमाशा देख रही थी ।

मामला थोड़ा गंभीर होने लगा था। कंडक्टर जी अकेली और वे पूरी झुंड थीं। दसो महिला का मुंह पक – पक चल ही रहा था।

अब कंडक्टर जी थोड़ा और गर्म होकर थोड़ी सख़्त आवाज़ में बोलना शुरू की –

” मैडम, पैसबा दीजिए, नहीं तो बस से उतर जाइए”
– नहीं उतरूंगी, क्या करोगी तुम ?

झुंड से एक महिला बोली।
अब बेचारी कंडक्टर जी, करती भी तो क्या करती?
वो ड्राईवर के तरफ़ देख रही थी और ड्राइवर साहेब को ज़रा सा भी फ़र्क नहीं पड़ रहा था इन हल्ला, चिल्ली से। और फ़र्क पड़ता भी तो क्यों? ये सब सुनना तो शायद उनका प्रतिदिन के आदतों में शुमार होगा, इसलिए वे बस ‘ बस’ के स्टीयरिंग थामे बस को अपनी रफ़्तार में भगाए जा रहे थे।
इधर झुंड और कंडक्टर जी के बीच बहस जारी ही थी। इतने में तपाक से झुंड से सबसे पीछे खड़ी महिला जिसने टिकट के पैसे दिए थे,वो एकदम कंडक्टर जी पर चढ़ कर बोली-

” तू जानत न हवा हमनी के, हम के हैं ? हम सब पार्टी के कार्यकर्ता हैं ..हमनी से पैसा मांगोगी तुम?
सच में, मैं इस तरह की “महिला” रंगदार नेताइन पहली बार देखी थी। उल्टा चोर कोतवाल को डांटे! ये कहावत एकदम चरितार्थ हो रहा था। अब कंडक्टर जी, भींगी बिल्ली की तरह एक – दो बार और म्याऊं , म्याऊं करके चुप हो गई। मुझसे ये बिल्कुल देखा नहीं गया ! मैं आगे बढ़ी और उस झुंड को बड़े इत्मीनान से बोली ” आप सब ख़ुद को किसी ख़ास पार्टी की कार्यकता कहकर फ्री में सरकारी सेवा का फायदा उठा रही हैं, और टिकट मांगने पर उल्टा कंडक्टर को उल्टा – सीधा सुना रही हैं ये कैसा तरीका है? आप लोग ही ऐसा करेंगी तो बाकी लोग क्या करेंगे? आपलोग सरासर गलत कर रही हैं? मुझे बोलते देख पीछे से कुछ और महिलाएं उन नेताइन महिलाओं पर बरस पड़ी ” आप जैसे लोगों के कारण ही ये सुविधा भी सरकार बंद कर देगी। फ्री में कब तक सुविधा देती रहेगी?

वे सारी महिलाएं मतसुन होकर हमारी बातें सुन रही थी, जैसे कुछ हुआ ही नहीं है। इतने में उनके पड़ाव आ गए और वे सारी भड़भड़ा कर उतर गईं।
मुझे बहुत हैरानी नहीं हुई इस बात से क्योंकि अभी भी बिहार में बेटिकट यात्रा करना लोग अपना अधिकार समझते हैं! मुझे उस समय थोड़ी हैरानी इस बात की हुई थी कि वे सारी महिलाएं,किसी ख़ास दल की कार्यकर्ता कहकर अपना धौंस दिखाकर पिंक बस में फ़्री में यात्रा कर रहीं थीं, जिसका किराया पहले से ही न्यूनतम रखी गई है,वो उतना भी पे नहीं कर सकती थी?

मैं तो कहूंगी लानत है ऐसे लोगों पर!
अब हमारा पड़ाव भी आनेवाला ही था। श्रीमती कंडक्टर जी, चुपचाप सीट के सिरहानी पकड़ कर खड़ी थी। मेरी नज़र उन से मिली! मैं मुस्कुराई तो उन्होंने भी मुस्कुराकर ही मेरे मनोभाव का आदर किया।

मैंने उनसे कहा – “आपको बधाई ” आपने बहुत हिम्मत वाला जॉब चुना है! क्योंकि मैंने महसूस किया है कि बिहार में महिला कंडक्टर का जॉब करना आसान काम नहीं है!

श्रीमती कंडक्टर जी ने मुझे “थैंक्स” बोली और साथ ही ये भी कही ” मैडम जी, ई बिहार है, यहां की सरकार पब्लिक के लिए कोनो व्यवस्था कर दे, लेकिन पब्लिक उस व्यवस्था का धज्जी उड़ा ही देती है।

– हां, ये बात तो है! पब्लिक और पॉलिटीशियन दोनों को जिम्मेदार होना होगा तभी कोई सिस्टम या सुविधा सुचारू रूप से चलेगा।
–  जी, मैडम!

मैडम जी, आपको हिएं न उतरना है, गोला रोड?

जी, जी यही उतरना है!

‘ बस’ अपने निर्धारित पड़ाव पर आकर रुकी, जहां मुझे उतर जाना था सो मैं उतर गई मन में कई सारे सवाल, जवाब और विचार लिए।
ओह! बिहार में” पिंक बस “का संस्मरण लिखते समय चूल्हे पर चावल चढ़ा रखी थी, लेकिन लिखने के धुन में इतनी बेसुध थी कि भात सहित पूरी केतली ही जल गई! जलने की बू आई तो मुझे लगा बाहर किसी ने कुछ जलाया होगा शायद! लेकिन जब किचन से धुआं निकलने लगा तब याद आया कि “हे भगवान मैंने तो चूल्हे पर भात पकने को रख आई थी!

ख़ैर….इस में लेखन का क्या दोष?

 (सोशल मीडिया से)

Gaunaha Police Station: Den of Corruption or Bastion of Justice? Serious Allegations of Protecting Mujammil Sheikh and Misleading Even the PMO

2-6-1.jpeg

Media Scan Desk

Bettiah (West Champaran): Serious allegations are being leveled against Gaunaha police station, located on the Nepal border in Bihar, a highly sensitive area. RTI activist Acharya Nitin Kumar Ravi has accused the station of protecting Mujammil Sheikh and his associates in a case involving land grabbing and crop looting, with police collusion. The station is alleged to have become a hub of corruption during the tenure of former station in-charge Rajiv Nandan Sinha, who was recently suspended on corruption charges while serving as Raxaul station in-charge. Demands are now rising for re-investigation of old cases handled during Sinha’s time, as the station’s report has allegedly misled the Prime Minister’s Office (PMO).

  Caption: Mujammil Shekh

Caption: Rajeev Nandan

Suspension of Former Station In-Charge Rajiv Nandan Sinha: Exposure of Corruption

In May 2025, Champaran Range DIG Harikishore Rai suspended Raxaul station in-charge Inspector Rajiv Nandan Sinha. The allegations were that Sinha took goods worth lakhs from local businessman Tunna Prasad on credit but did not pay. When the businessman demanded payment, Sinha implicated him in a false kidnapping case. Following the businessman’s complaint, the DIG personally investigated, found the charges true, and immediately suspended Sinha, initiating departmental proceedings.

This suspension raises questions about Sinha’s tenure as Gaunaha station in-charge. Nitin Kumar Ravi claims that under Sinha, the station was completely a center of corruption. Multiple complaints were filed in Gaunaha, but no action was taken. Now that Sinha’s corrupt character has been exposed, re-investigation of old cases during his tenure—especially the land dispute involving Mujammil Sheikh—is essential.

The Land Grabbing Case: Dispute Began During COVID Period

The root of the dispute lies in April 2021, when Nitin Kumar Ravi’s entire family was infected with COVID-19, and their house was declared a micro-containment zone and sealed. During this time, Mujammil Sheikh (father: Salim Sheikh, village: Gamhariya, Gaunaha), along with Saddam Sheikh, Sajjad Sheikh, his uncle, cousin, and other anti-social elements, attacked the caretakers of the land—Ramsharan Mahto and Anil Kaji—forcing them to leave through assault and threats.

The family immediately informed then-DM Kundan Kumar via WhatsApp. After COVID was controlled, a board was installed on the land stating: “This land is not for sale; ownership rights belong to Bamdev Jha.” Prabhat Kumar Jha applied to the Gaunaha circle officer for land measurement, mentioning Plot No. 02, Khesra 389, Thana No. 28, area three bighas. The land is jointly registered in the names of Pandit Umakant Jha and Bamdev Jha. Lagaan receipts, pattas, and documents were attached. Applications were also submitted to SP Bettiah, DSP Narkatiaganj, Circle Officer, and SDM Narkatiaganj.

On June 30, 2021, Prashant Jha filed a complaint at Gaunaha police station regarding forcible occupation and threats, but the station did not provide a receiving acknowledgment. As per Nitin, the station has no practice of giving receipts for applications.

Police Negligence: From Crop Looting to Hiding CCTV Footage

In September 2021, Circle Officer Amit Kumar called for original documents in a public hearing (janata darbar). On September 4, 18 documents were submitted, including a copy of a 1978 complaint. Still, no action was taken.

On October 15, 2021, Mujammil’s men looted the crop. A complaint with video evidence was submitted, but then-station in-charge Rajiv Nandan Sinha dismissed it as a janata darbar matter. On October 16, Mujammil came to the station in-charge’s chamber during janata darbar and, during an argument, confessed to attempting to create a fake patta. The entire incident was captured on CCTV (from 11 am to 3 pm), where Mujammil admitted to returning the crop and apologizing. Footage was requested via RTI but not provided.

Later, a minor theft FIR was registered, but names were changed—Nitin Kumar Ravi to Nishchit Kumar Singh, and father Jaishankar Jha to Jaishankar Singh. This was confirmed when documents were obtained from court. RTI responses were not given.

Contradictory Reports: Allegations of Misleading the PMO

The janata darbar ran from 2021 to 2024. Mujammil could not produce any proof of being a sharecropper (bataidar). In one letter, Suryakant Jha was called the owner; in another, merely a claimant. Circle Officer Amit Kumar issued a 2022 letter stating Mujammil was given the land on sharecropping, but RTI revealed no name was mentioned in the investigation.

The station prepared a report in Mujammil’s favor without investigation and sent it to the PMO. Nitin alleges the station is issuing different letters to correct previous mistakes in the accused’s favor. Trees were cut, crops looted repeatedly, but no FIR was registered. Despite fees paid for measurement, no date was fixed.

Nitin wrote to Bihar DGP demanding FIR against Mujammil, Salim, Saddam, and Sajjad. Former SI Vivek Kumar Balendu (now station in-charge) told media he had no knowledge of the case, despite having written reports earlier.

Mujammil’s Influence: Connections and Threats

Mujammil is a petty contractor with Narayani Construction Private Limited. He uses the company owner’s IAS son-in-law’s name to pressure the station and circle office. Allegations include brokerage using local leaders’ names and land grabbing with anti-social elements. Threats were issued that if the family comes to harvest, women will be used to harvest and false cases filed to send them to jail.

Call for Justice in a Sensitive Area

Gaunaha is a tribal-dominated, sensitive block bordering Nepal. Corrupt officers here are a cancer for the poor seeking justice. Nitin said the pain from the station and circle office exceeds that from COVID. Hundreds of applications/RTIs filed, but no justice. Demand for re-investigation by new station in-charge and circle officer.

This case is not just a land dispute but a question of police administration’s credibility. If even the PMO is being misled, the concern is grave. High-level departmental investigation is needed so truth emerges and the guilty are punished.

scroll to top